Home / Photos
Natural Skin Care Tips: प्राकृतिक तरीके से घर बैठे पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 5 घरेलू टिप्स आएंगे बहुत काम
Natural Skin Care Tips: चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद कुछ आसान और प्राकृतिक चीजों से भी आप अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं। हल्दी, शहद, खीरा, दही, एलोवेरा और नारियल तेल जैसी चीजें आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से निखारने और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं। यहां हम कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के खूबसूरत और साफ त्वचा पा सकते हैं।
1/5
Photo Credit: Meta AI
Share
हल्दी और शहद का फेस मास्क: यह मास्क त्वचा को निखारने और ठंडक देने में मदद करता है। हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण और शहद की नमी त्वचा को चमकदार बनाते हैं। कैसे बनाएं: 1 छोटा चम्मच हल्दी में 1 छोटा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी दे धो लें।
2/5
Photo Credit: Meta AI
Share
खीरा और दही का टोनर: खीरे और दही का यह टोनर त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है और ताजगी का एहसास देता है। यह टोनर खासकर गर्मियों में उपयोगी है। कैसे बनाएं: खीरे को कद्दूकस कर के उसमें 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी दे धो लें।
3/5
Photo Credit: Meta AI
Share
एलोवेरा जेल से त्वचा को राहत: एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और जलन या खुजली जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा को स्वस्थ बनाता है। कैसे बनाएं: ताजे एलोवेरा पत्ते से जेल निकालें और सीधे त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी दे धो लें।
4/5
Photo Credit: Meta AI
Share
नारियल तेल से मॉइस्चराइजिंग: नारियल तेल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है और उसे पोषण देता है। यह खासकर रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। शुद्ध नारियल तेल को सीधे चेहरे और शरीर पर हल्के हाथों से लगाएं। ये आप रात या दिन कभी भी कर सकते हैं।
5/5
Photo Credit: Meta AI
Share
नींबू और शहद का स्पॉट ट्रीटमेंट: नींबू और शहद का मिश्रण दाग-धब्बों और मुहांसों को कम करने के लिए असरदार है। यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। कैसे बनाएं: बराबर मात्रा में नींबू का रस और शहद मिलाकर दागों पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें।


Click it and Unblock the Notifications