Home / Photos
बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस पर दामाद ने लगाए थे गंभीर आरोप, बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं, कोर्ट तक पहुंच गया था मामला
70 के दशक की अभिनेत्री मौमसी चटर्जी को कौन नहीं जानता भला! उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के बीच अच्छी खासी पहचान बनाई थी। इंडस्ट्री में उनका करियर लगभग 4 दशक का रहा। ये ही नहीं एक्ट्रेस की फीस और कमाई में भी सबसे ज्यादा रही है। आज हम आपको उनके दामाद और उनके बीच हुए विवाद को लेकर कुछ ऐसा खुलासा करने जा रहे हैं, जिसके कारण काफी ज्यादा बवाल मचा था। आखिर क्या थी वो वजह आइए जानते हैं पूरा मामला...
1/8
Photo Credit: Social Media
Share
बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के ने काफी सालों तक अपने करियर में हिट फिल्मों में काम किया है और उनका करियर भी काफी सफल रहा है। एक्ट्रेस को जितनी सक्सेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ में मिली है उतनी ही विवादों से घिरी उनकी निजी जिंदगी रही है। चलिए आपको इस कहानी में मौसमी चटर्जी और उनकी बेटी पायल के पति यानी उनके दामाद डिक्की सिन्हा के बीच हुए झगड़े के बारे में बताएंगे, जिसके कारण हर तरफ तहलका मच गया था।
2/8
Photo Credit: Social Media
Share
एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने 10 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जयंत मुखर्जी से शादी कर ली थी। फिर 17 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम पायल था और इसके बाद साल 1982 में दूसरी बेटी मेघा को जन्म दिया।
3/8
Photo Credit: Social Media
Share
बता दें कि एक्ट्रेस की बड़ी बेटी पायल की शादी साल 2010 में बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से हुई थी। ऐसा बताया गया है कि जयंत मुखर्जी उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी 'टेथिस बिजनेस एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक कंपनी में पार्टनरशिप में काम करते थे। हालांकि कुछ साल बाद उन लोगों के बीच बिजनेस को लेकर विचारों में फर्क आने लगे थे, जिसका सीधा असर उनके पारिवारिक रिश्तों में भी पड़ गया था।
4/8
Photo Credit: Social Media
Share
उनके रिश्तों में तब दरार पैदा होने लगी जब मौसमी चटर्जी की बेटी पायल को कम उम्र में डायबीटीज जैसी बीमारी हो गई थी और जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई तो उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ती गई। वहीं एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी को अपनी बेटी की ये हालत देखी नहीं जा रही थी, जिसके कारण वो काफी ज्यादा परेशान भी थी।
5/8
Photo Credit: Social Media
Share
बता दें कि पायल का निधन 13 दिसंबर 2020 को हो गया था। तब मौसमी चटर्जी ने अपने जमाई डिक्की सिन्हा और उनके परिवार पर उनकी बेटी पायल का ख्याल ना रखने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके ससुरालवालों ने बेटी के हॉस्पिटल के बिल तक नहीं भरे थे।
6/8
Photo Credit: Social Media
Share
एक्ट्रेस के लगाए गए आरोप को सुनकर उनके दामाद काफी ज्यादा भड़क गए थे और उन्होंने एक नामी मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा था कि अब ये मसला कोर्ट तक जाएगा और वहीं वो उनसे निपटेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी सास मौसमी चटर्जी पर मानहानि का केस दर्ज करवा दिया।
7/8
Photo Credit: Social Media
Share
हालांकि डिक्की सिन्हा ने ये भी कहा था कि जब उनकी पत्नी पायल का निधन हुआ था तो वो घंटों तक उनके अपने ससुरालवालों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था।
8/8
Photo Credit: Social Media
Share
डिक्की सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें उनकी सास मौसमी चटर्जी और ससुर जयंत चौधरी से कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं ये केस जीत गया था और मेरी पत्नी पायल अपनी आखिरी सांस तक मेरे साथ थी। जब मेरी पत्नी मरी थी तो मौसमी चटर्जी उनके अंतिम संस्कार में नहीं आई थी। सिर्फ पायल के पिता जयंत चौधरी और उनकी बहन बेटी मेघा ही अंतिम संस्कार में आए थे। आपको बता दें कि आज भी मौसमी चटर्जी और उनके दामाद के बीच काफी मनमुटाव है और वो एक दूसरे से बात भी नहीं करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications