Home / Photos
‘मेरी मां अनपढ़ थी इसीलिए...’, चिराग पासवान की बहन ने पिता पर लगाए थे गंभीर आरोप, बिहार की राजनीति में मच गया था बवाल
लोकसभा चुनाव 2024 में चिराग पासवान और उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। NDA गठबंधन से उन्हें बिहार में लड़ने के लिए पांच सीटें दी गईं और उनकी पार्टी ने 100% के स्ट्राइक रेट से सभी सीटों पर विजय हासिल की। खुद चिराग पासवान हाजीपुर सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं और उन्हें केंद्र में मंत्री पद भी दिया गया है। आज हम आपको चिराग पासवान और उनके परिवार के एक ऐसे किस्से से अवगत करा रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।
1/7
Photo Credit: ANI, PTI, Social Media
Share
लोकसभा चुनाव 2024 में चिराग पासवान ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है। चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी पांचों सीटें अपने नाम की। इसके बाद से ही चिराग पासवान ट्रेंड में बने हुए और लोग उनके व उनके परिवार के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं।
2/7
Photo Credit: ANI, PTI, Social Media
Share
दिवंगत नेता राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान चार भाई-बहन हैं। एक उनकी सगी बहन है और दो बहनें सौतेली हैं। दरअसल चिराग के पिता ने दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी से 2 बेटियां और दूसरी पत्नी से 1 बेटी और बेटा चिराग हैं।
3/7
Photo Credit: ANI, PTI, Social Media
Share
राम विलास पासवान ने पहली शादी साल 1960 में राजकुमारी देवी से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां आशा और उषा हैं। लेकिन 21 साल बाद साल 1981 में उन्होंने राजकुमारी देवी से तलाक ले लिया।
4/7
Photo Credit: ANI, PTI, Social Media
Share
राजकुमारी देवी से तलाक के बाद राम विलास ने साल 1983 में रीना शर्मा से शादी की, जिनसे उनके एक बेटे चिराग और एक बेटी है। चिराग की सौतेली बहन आशा की शादी आनिल साधू उर्फ साधू पासवान से हुई है।
5/7
Photo Credit: ANI, PTI, Social Media
Share
आशा पासवान अपने पिता राम विलास पर काफी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। यहां तक कि उनके पति साधु पासवान ने भी अपने ससुर को नहीं बख्शा था। आशा ने एक बार आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता ने उनकी मां से इसलिए तलाक लिया क्योंकि वह अनपढ़ थीं।
6/7
Photo Credit: ANI, PTI, Social Media
Share
यही नहीं, उनके पति साधु पासवान ने तो यहां तक कहा दिया था कि राम विलास पासवान ने अपने बच्चों की परवरिश में भेदभाव किया। साधु पासवान के आरोप थे कि राम विलास पासवान ने चिराग की एजुकेशन अच्छे स्कूल-कॉलेज से कराई, वहीं उनकी सौतेली बहन आशा और उषा को गांव में रखा। आपको बता दें कि चिराग पासवान के पारवारिक सदस्यों के इन बयानों ने बिहार में राजनीतिक भूचाल ला दिया था।
7/7
Photo Credit: ANI, PTI, Social Media
Share
हालांकि अब चिराग पासवान अपने पिता की राजनीतिक विरासत को बखूबी संभालने में कामयाब हो गए हैं और फिलहाल उनकी पार्टी एकजुट है। चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में शानदार प्रदर्शन कर अपने कोटे की सभी 5 सीटों पर विजयश्री हासिल की है।


Click it and Unblock the Notifications