Home / Photos
Mahakumbh 2025: हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शुरू महाकुंभ, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, संगम में उमड़ा रहा आस्था का जनसैलाब
यूपी के प्रयागराज में आज यानी 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ 45 दिवसीय महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई है। महाकुंभ के पहले दिन त्रिवेणी संगम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। वहीं, अभी तक 50 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। इस बार महाकुंभ में 6 बड़े स्नान हैं, जिसमें से तीन शाही स्नान हैं। बता दें कि महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा।
1/10
Photo Credit: ANI
Share
प्रयागराज में आज पौष पूर्णिमा के साथ 45 दिवसीय महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है। संगम घाट पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिल रहा है। सुबह से अभी तक लगभग 50 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है।
2/10
Photo Credit: ANI
Share
वहीं, उम्मीद यही लगाई जा रही है कि महाकुंभ के पहले दिन करीब 1 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे। हर किसी की जुबां पर हर-हर महादेव का नाम उद्घोष हो रहा है।
3/10
Photo Credit: ANI
Share
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। लोगों के बीच काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।
4/10
Photo Credit: ANI
Share
इस फोटो में आप देख सकते हैं यूपी के प्रायगराज में श्रद्धालु सुबह-सुबह की ठंड में गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।
5/10
Photo Credit: ANI
Share
बता दें कि आज पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 'शाही स्नान' के साथ महाकुंभ शुरू हो रहा है।
6/10
Photo Credit: ANI
Share
इस बार महाकुंभ में 6 बड़े स्नान हैं, जिसमें से तीन शाही स्नान हैं। पहला शाही स्नान कल यानी 14 जनवरी मकर संक्रांति को है।
7/10
Photo Credit: ANI
Share
पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 'शाही स्नान' के साथ शुरू हो गया है। वहीं, विदेश से आए लोगों ने भी इस पावन अवसर पर गंगा स्नान किया।
8/10
Photo Credit: ANI
Share
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं आज पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश जल पुलिस के जवान तैनात हैं।
9/10
Photo Credit: ANI
Share
वहीं, श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर गंगा घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की।


Click it and Unblock the Notifications