Home / Photos
Mamta Kulkarni: संन्यासी के लुक में कैसी लग रहीं ममता कुलकर्णी, देखिए उनकी 5 खूबसूरत तस्वीरें
Mamta Kulkarni: 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शिरकत की थी। इस दौरान उनका संन्यासी वाला लुक देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। अब हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो साधवी के रूप में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें...
1/6
Photo Credit: mamtakulkarniofficial____/ Instagram
Share
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब संन्यासी बन गई हैं। उन्होंने महाकुंभ में शिरकत की जहां उन्होंने संन्यास ले लिया है। हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो साधवी के भेष में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2/6
Photo Credit: mamtakulkarniofficial____/ Instagram
Share
बता दें कि ममता कुलकर्णी आज सुबह ही प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंची थी। जहां उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। इस दौरान उनके गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर झोला डाले हुए देखा गया था।
3/6
Photo Credit: mamtakulkarniofficial____/ Instagram
Share
भगवा रंग के कपड़े पहने हुए उन्होंने किन्नर अखाड़े में एंट्री ली थी। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है। इस दौरान उन्हें चादरपोशी की रस्म अदा करके महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी।
4/6
Photo Credit: mamtakulkarniofficial____/ Instagram
Share
महाकुंभ में पहुंचने के बाद ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात भी की। इस दौरान ममता ने कहा कि महाकुंभ में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
5/6
Photo Credit: mamtakulkarniofficial____/ Instagram
Share
इसके बाद ममता ने आगे कहा कि यहां की भव्यता मेरे जीवन का यादगार लम्हा है। मैं महाकुंभ के अवसर पर साक्षी बन रही हूं, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
6/6
Photo Credit: mamtakulkarniofficial____/ Instagram
Share
बता दें कि ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है जिसमें 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'आंदोलन' और 'बाजी' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications