Home / Photos
Lohri 2025: लोहड़ी पर दिखना है बी-टाउन की हसीनाओं जैसा खूबसूरत, तो इन एक्ट्रेस के स्टाइल को करें फॉलो, पड़ोसी भी करेंगे तारीफ
Lohri Outfit Ideas: हर साल लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को पूरे देशभर में मनाया जाता है। इस दिन लड़कियां और लड़के एथनिक आउटफिट पहनते हैं और अच्छे से इस त्योहार को मनाते हैं। लोग आग जलाकर उसपर तिल के तिल, गुड़, मूंगफली और अन्य चीजें चढ़ाते हैं, और साथ ही साथ पारंपरिक गानों और नृत्य का आनंद लेते हैं। अगर आप भी लोहड़ी के अवसर में कुछ इंडियन आउटफिट पहनने का सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए बी-टाउन के सेलेब्स के कुछ बेहद खूबसूरत लुक्स लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
लोहड़ी पंजाबी का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व सर्दियों के मौसम के अंत और फसल की बुआई की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग नाचते-गाते हैं और एथनिक लुक में तैयार होकर अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं। अगर आप भी इस बार लोहड़ी के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं तो सेलेब्रिटीज के लुक्स से आइडिया या इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
2/6
Photo Credit: Instagram
Share
एक्ट्रेस करीना कपूर का यह रेड सूट लुक भी आप ट्राई कर सकते हैं। अगर आप सिंपल सूट पहनने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए बेस्ट आउटफिट साबित हो सकता है। इसके साथ ही आप रेड कलर का हैवी वर्क वाला दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। करीना कपूर के जैसे आप भी कानों में हैवी इयररिंग्स पहन सकते हैं। ये लुक भी आपकी खूबसूरती को अच्छे से निखारेगा।
3/6
Photo Credit: Instagram
Share
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ये इंडियन वियर भी काफी जबरदस्त है। इस फोटो में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने येलो लुक में कुर्ता और साथ ही पर्पल प्लाजो पहना हुआ है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हैवी बॉर्डर लुक में ग्रीन कलर का दुपट्टा पहना हुआ है। एक्ट्रेस के इस लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
4/6
Photo Credit: Instagram
Share
जाह्नवी कपूर का यह पटियाला सलवार सूट आउटफिट भी लोहड़ी त्योहार के लिए काफी परफेक्ट है। इसके साथ आप ग्रीन कलर का कुर्ता और प्रिंटेड दुपट्टा भी कैरी कर सकते हैं। जाह्नवी की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप भी चोटी बांध सकते हैं और लाइट मेकअप कर सकते हैं। एक्ट्रेस का ये लुक भी आप फॉलो कर सकते हैं।
5/6
Photo Credit: Instagram
Share
पंजाबी की कैटरीना शहनाज गिल की तरह आप ये अनारकली सूट आउटफिट भी पहन सकते हैं। यह लुक आपके इस फेस्टिवल के लिए काफी परफेक्ट है। इसके साथ एक्ट्रेस की तरह मल्टीकलर का दुपट्टा भी कैरी कर सकते हैं। साथ ही लाइट मेकअप कर के आप अपने इस लुक को निखार सकते हैं।
6/6
Photo Credit: Instagram
Share
यंग गर्ल के लिए अवनीत कौर का यह मल्टीकलर अनारकली सूट भी काफी बेस्ट है। आप लोहड़ी के लिए इसे चुन सकती हैं। इस आउटफिट के साथ आप झमके कैरी कर सकते हैं और साथ ही ग्लैम मेकअप कर के अपने आउटलुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications