Home / Photos
कभी कंगना ने बॉलीवुड में दिया था सहारा, पर फ्लॉप रहा फिल्मी करियर, अब राजनीति में कमाल कर गाढ़ दिए झंडे
दिवंगत सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान एनडीए के ऐसे सहयोगी हैं, जिनका लगातार दूसरे लोकसभा चुनाव में स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें 5 सीटे मिली थी और उन्होंने सभी 5 सीटों में हासिल कर के राजनीति में अपनी अहमियत और भी बढ़ा दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं राजनीति में एंट्री लेने वाले चिराग पासवान कभी बॉलीवुड में जाना चाहते थे और उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
1/7
Photo Credit: Filmibeat
Share
फिल्मों से राजनीति का सफर तय करने वाले चिराग पासवान को लोकसभा चुनाव 2024 में पांच सीटे मिली थी और उन्होंने उन सभी पांच सीटों पर जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया।
2/7
Photo Credit: Filmibeat
Share
अब हाल ही में चिराग पासवान ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। बता दें कि वो पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।
3/7
Photo Credit: Filmibeat
Share
चलिए आपको आज उनके बारे में बताते हैं आखिर चिराग पासवान का बॉलीवुड में फ्लॉप करियर साबित होने के बाद कैसे उन्होंने राजीति में एंट्री ली। साल 2011 में तनवीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिले ना मिले हम' में चिराग और कंगना लीड रोल में थे।
4/7
Photo Credit: Filmibeat
Share
बता दें कि चिराग पासवान की ये फिल्म हिट नहीं रही, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रास्ता छोड़ राजनीति का सफर तय किया।
5/7
Photo Credit: PTI
Share
इस फिल्म में कंगना रनौत अनिष्का श्रीवास्तव का रोल अदा किया था, वहीं चिराग पासवान ने चिराग मेहरा की भूमिका निभाई थी। भले ही ये फिल्म दर्शकों का दिल ना जीत पाई हो लेकिन इस फिल्म के गानों ने लोगों के बीच खूब धमाल मचाया था।
6/7
Photo Credit: Filmibeat
Share
चिराग पासवान की डेब्यू फिल्म का गाना 'कट्टो गिलहरी' लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस गाने में श्वेता तिवारी ने आइटम नंबर किया था।
7/7
Photo Credit: PTI
Share
फिल्म फ्लॉप होने के बाद चिराग पासवान ने राजनीति की ओर अपना रुख कर लिया था। वहीं कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। हालांकि अब कंगना ने भी राजनीति में डेब्यू कर लिया है। अब 'मिले ना मिले हम' के ये दोनों सेलेब्स आज संसद में एक दूसरे से मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications