Home / Photos
Kashmir 7 Days After Pahalgam Attack: बैसरन वैली के खूनी खेल को हुए 7 दिन, कैसे हैं अब कश्मीर के हालात?
Kashmir 7 Days After Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसकी गूंज अब भी घाटी में महसूस की जा रही है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिससे पूरे देश में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। यह हमला ऐसे समय हुआ जब कश्मीर में हालात धीरे-धीरे बेहतर हो रहे थे और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही थी। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार गर्मियों का मौसम घाटी में शांति और कारोबार लेकर आएगा, लेकिन इस हमले ने डर का माहौल पैदा कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, और पूरे इलाके में सख्त निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोग डर और चिंता के बीच अपने रोजमर्रा के जीवन को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। तस्वीरों के जरिए देखिए कश्मीर का ताजा हाल...
1/7
Photo Credit: PTI
Share
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में डर का माहौल बना हुआ है। पर्यटन में भी काफी कमी आई है वहीं अब सरकार ने कई पर्यटन स्थलों को तत्काल बंद करने का फैसला लिया है। यह तस्वीर श्रीनगर के डल झील की है जहां पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद झील के किनारे खड़ी नावों के पास शिकारा मालिक मछली पकड़ रहे हैं।
2/7
Photo Credit: PTI
Share
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से घाटी में सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ा दी गई है। सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी है और कई इलाकों में नाके लगाकर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। तस्वीर श्रीनगर की है।
3/7
Share
पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने कश्मीर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सरकार ने कश्मीर के कई पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है। सरकार के इस फैसले से पहले 28 अप्रैल को गुलमर्ग में गोंडोला केबल कार स्टेशन पर पर्यटकों की कतारें लगी हुई देखी गईं थी।
4/7
Share
पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। हालांकि इस बीच कुछ पर्यटक कश्मीर पहुंच रहे थे लेकिन सरकार ने अब आधे से ज्यादा टूरिस्ट प्लेस को बंद कर दिया है। यह तस्वीर 27 अप्रैल, 2025 की है जब जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में डल झील में पर्यटक 'शिकारा' की सवारी कर रहे थे।
5/7
Share
NIA और राज्य पुलिस मिलकर हमले की गहराई से जांच कर रही हैं। हमले में शामिल आतंकियों और उनके स्थानीय सहयोगियों की पहचान करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। तस्वीर श्रीनगर की है जहां डल झील के तट पर निगरानी रखते हुए सुरक्षा अधिकारी को देखा जा सकता है।
6/7
Photo Credit: PTI
Share
हमले को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। विपक्ष ने सरकार पर खुफिया चूक और सुरक्षा में ढील का आरोप लगाया है, जबकि केंद्र सरकार ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। तस्वीर अनंतनाग की है।
7/7
Photo Credit: PTI
Share
हालांकि शुरुआती डर के बाद अब कई इलाकों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं और बाजारों में हलचल शुरू हो गई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था अभी भी सख्त बनी हुई है। तस्वीर अनंतनाग की है।


Click it and Unblock the Notifications