Home / Photos
Independence Day Slogan: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों को भेजें ये स्लोगन, दिल में जग जाएगा देशभक्ति का जज्बा
15 अगस्त 2024 को देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन लोग देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आते हैं। भारत को ऐसे ही आजादी नहीं मिली थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों की शाहदत के बाद भारत आजाद हुआ था। अगर इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों के बीच देशभक्ति और प्रेम की भावना जगाना चाहते हैं तो आपको कुछ खास नारों के बारे में बताते हैं जो स्वतंत्रता सेनानियों ने दिए हैं।
1/7
Photo Credit: One India
Share
देश को आजाद कराने में कई वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया है। शहीदों को याद करने के लिए 15 अगस्त को हम आजादी का महोत्सव मनाते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे बेहद खास नारों के बताएंगे जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं, जिससे उनके दिल में भी देशभक्ति का जज्बा जग जाएगा।
2/7
Photo Credit: One India
Share
महात्मा गांधी का ये नारा भी आप आपने दोस्तों को भेज सकते हैं। 'आजादी का कोई अर्थ नहीं, अगर इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो।'
3/7
Photo Credit: One India
Share
यह देश का सबसे प्रसिद्ध नारा है जोकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का है। 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।'
4/7
Photo Credit: One India
Share
राम प्रसाद 'बिस्मिल' का ये नारा भी काफी ज्यादा लगाया जाता है। 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है'
5/7
Photo Credit: One India
Share
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का ये नारा भी आप दोस्तों को भेज सकते हैं 'जिंदगी तो अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो जनाजे उठाये जाते हैं।'
6/7
Photo Credit: One India
Share
चंद्रशेखर आजाद का ये नारा भी आप सबके दिल में देशभक्ति का जज्बा जगा देगा 'दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहेंगे, आज़ाद ही रहेंगे'
7/7
Photo Credit: One India
Share
बाल गंगाधर तिलक का ये नारा भी काफी प्रसिद्ध है। 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा'


Click it and Unblock the Notifications