Home / Photos
Holi skin care Tips: अब होली के रंगों की नहीं होगी टेंशन, चेहरे और बालों के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
Holi skin & Hair care Tips: होली का त्योहार इस साल 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली भारत का सबसे रंगीन त्योहार है। हर कोई इस दिन रंगों में रंग जाता है, लेकिन जहां ये रंग खुशी और मस्ती लेकर आते हैं, वहीं ये हमारी त्वचा और बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। बाजार में मिलने वाले रंगों में हानिकारक केमिकल होते हैं, जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
1/12
Photo Credit: PTI तस्वीर
Share
ऐसे में जरूरी है कि हम कुछ देसी और घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे और बालों की सुरक्षा करें। ऐसे में हम आपको कुछ सरल और प्रभावी घरेलू टिप्स बता रहे हैं, जिससे होली के रंगों से त्वचा और बालों को बचाया जा सकता है।
2/12
Photo Credit: PTI तस्वीर
Share
चेहरे के लिए बेसन और हल्दी का पैक: होली से पहले चेहरे पर हल्दी और बेसन का पैक लगाना त्वचा को रंगों से बचाने के लिए एक बहुत अच्छा उपाय है। बेसन त्वचा को गंदगी और रंगों से बचाता है, जबकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
3/12
Photo Credit: PTI तस्वीर
Share
एक चम्मच बेसन और थोड़ी सी हल्दी को गुलाब जल या कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को न केवल सुरक्षा प्रदान करेगा बल्कि रंगों को जल्दी और आसानी से साफ करने में भी मदद करेगा।
4/12
Photo Credit: PTI तस्वीर
Share
गुलाब जल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल: गुलाब जल और एलोवेरा जेल की ताजगी और ठंडक आपकी त्वचा को होली के रंगों से राहत दे सकती है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और एलोवेरा जलन और सूजन को कम करता है। होली खेलने से पहले और बाद में आप चेहर पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।
5/12
Photo Credit: AI तस्वीर
Share
आप चाहे तो गुलाब जल और एलोवेरा जेल का पैक भी बना सकते हैं। एक कप गुलाब जल में 2 चमच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। यह न केवल रंगों को हटाने में मदद करेगा, बल्कि त्वचा को भी नमी देगा।
6/12
Photo Credit: AI तस्वीर
Share
आलिव ऑयल का इस्तेमाल: आलिव ऑयल त्वचा को रंगों से बचाने के लिए एक प्रभावी उपाय है। यह रंगों को त्वचा में चिपकने से रोकता है और साथ ही त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। होली के दिन खेलने से पहले चेहरे और हाथों पर आलिव ऑयल लगाना न भूलें। आप से बालों में भी लगा सकते हैं।
7/12
Photo Credit: AI तस्वीर
Share
नीम का फेस पैक: नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो चेहरे पर होली के रंगों के प्रभाव को कम करते हैं। नीम का फेस पैक चेहरे को प्राकृतिक रूप से साफ और निखारता है।
8/12
Photo Credit: AI तस्वीर
Share
नीम का फेस पैक बनाने के लिए नीम पाउडर लेकर इसमें ½ चमच हल्दी और 1 चमच गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद धो लें।
9/12
Photo Credit: AI तस्वीर
Share
संतरे के छिलके और दही का पैक: संतरे के छिलके में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को न केवल रंगों से बचाते हैं बल्कि उसे निखार भी देते हैं। साथ ही दही में त्वचा को नरम और मुलायम बनाने के गुण होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications