काशी में मनाई गई मसाने की होली, ढोल-नगाड़े, हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भस्म, अबीर, गुलाल से मनाया गया जश्न, देखें PHOTO
सोमवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर वाराणसी में बाबा विश्ननाथ से अबीर गुलाल के साथ होली खेल कर त्योहार की शुरूआत हो चुकी थी। वहीं मंगलवार को काशी के मणिकर्णिका घाट पर विश्वप्रसिद्ध मसाने की होली मनाई गई। इस मौके पर साधु और बाबाओं ने एक दूसरे पर जलती चिता की राख फेंककर अद्भुत होली खेली। इस मौके पर पूरा घाट हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। वहीं वाराणसी नगरी के लोगोनें ने आज से ही एक दूसरे पर अबीर-गुलाल डालकर होली का जश्न मनाना शुरू का दिया है। आइए देखते हैं काशी नगरी वाराणसी में होली की खूससूरत तस्वीरें और जानते हैं क्यों वाराणसी की होली होती है बहुत खास?
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट जहां पर हर मराणोपरांत दाह संस्कार किया जाता है वहां पर मसान होली के उत्सव के दौरान नाजारा कुछ इस तरह दिखाई दिया एक तरफ जहां शमशान पर चिताएं जल रही थी वहीं दूसरी ओर साधु,संत अघोड़ी चिताओं की राख हाथ में लेकर एक दूसरे से मसाने की होली खेल रहे थे।
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट गंगा किनारे साधु-संतों ने में होली का जश्न मनाते हुए एक सप्ताह तक चलने वाले रंगों के त्योहार की शुरूआत की।
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मसान होली के उत्सव में जलती चिताओं के भस्म से होली खेलते हुए भोले के भक्तों ने मदमस्त होकर कुछ इस अंदाज में डांस करते नजर आए।
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर साधु-संत, भोले के भक्तों ने चिता की राख एक दूसरे पर डालकर होली का त्योहार की शुरूआत की। इस दौरान पूरा घाट हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।


Click it and Unblock the Notifications