Home / Photos
Holi 2025: पसंदीदा कपड़ों पर लग गया होली का रंग? इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा! हो जाएगा बेदाग
By Love Gaur
Holi 2025: होली सिर्फ रंगों और मस्ती का त्योहार नहीं है, बल्कि यह कपड़ों पर जिद्दी दाग छोड़ने के लिए भी कुख्यात है! हर साल लाखों लोग इस परेशानी से जूझते हैं कि कैसे अपने पसंदीदा कपड़ों से होली के दाग हटाएं। क्या आपकी नई शर्ट या ड्रेस भी होली के रंग में रंग गई है? परेशान मत होइए! हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिनसे आप आसानी से कपड़ों से होली का रंग हटा सकते हैं।
1/7
Photo Credit: PTI
Share
देशभर में होली इस बार 14 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन इससे पहले दफ्तर में सहकर्मियों ने आज सेही होली खेलना शुरू कर दिया है। ऑफिस में लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में इस प्री होली सेलिब्रेशन में अगर आपकी सफेद शर्ट या पसंदीदा कपड़ा रंगीन हो गया तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
2/7
Photo Credit: PTI
Share
नींबू: अगर कपड़ों पर हल्के दाग लगे हैं, तो नींबू का रस कारगर साबित होगा। दाग वाली जगह पर नींबू का रस अच्छी तरह से लगाएं। कपड़े को गर्म पानी से धो लें। हल्के रंग के दाग पूरी तरह हट जाएंगे। ध्यान दें कि गहरे रंग के दागों के लिए यह नुस्खा उतना असरदार नहीं होगा।
3/7
Photo Credit: PTI
Share
सिरका और बेकिंग सोडा: होली के वक्त अगर कपड़ों में गहरा और पक्का रंग लग गया है, तो एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर रंग लगे कपड़े को 30 मिनट तक भिगोकर रखें। हल्के हाथों से रगड़कर सामान्य डिटर्जेंट से धो लें। रंग काफी हद तक हल्का हो जाएगा और कपड़े की चमक भी बनी रहेगी।
4/7
Photo Credit: PTI
Share
डिटर्जेंट और ब्लीच: सफेद कपड़ों के लिए यह खास नुस्खा है। अगर सफेद कपड़ों पर होली का रंग लग गया है, तो ब्लीच इसका सही इलाज है। इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा ब्लीच मिलाएं। कपड़े को 30 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर सामान्य डिटर्जेंट से धो लें। सफेद कपड़े फिर से चमकदार दिखेंगे!
5/7
Photo Credit: PTI
Share
हाइड्रोजन पेरोक्साइड: गहरे दाग हटाने का यह दमदार उपाय है। अगर गहरा और पक्का रंग हटाना मुश्किल हो रहा है, तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करें। दाग वाली जगह पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड की कुछ बूंदें डालें। 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्के हाथों से रगड़कर ठंडे पानी से धो लें।इससे गहरे दाग भी धीरे-धीरे हल्के होकर गायब हो जाएंगे।
6/7
Photo Credit: PTI
Share
होली 2025 पर कुछ और जरूरी टिप्स: कपड़ों को धोने से पहले 2-3 घंटे तक ठंडे पानी में भिगोकर रखें। सिंथेटिक कपड़ों से रंग जल्दी निकल जाता है, लेकिन सूती और लिनेन पर रंग ज्यादा जमता है। रंग हटाने के लिए हमेशा हल्के हाथों से रगड़ें, ज्यादा जोर से घिसने पर कपड़े खराब हो सकते हैं।
7/7
Photo Credit: PTI
Share
इन बेहतरीन घरेलू नुस्खे के बाद अगर इस होली पर आपके भी कपड़े होली के रंग से रंग जाएं तो घबराने की जरूरत नहीं। इन कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों से आप अपने कपड़ों को फिर से नया बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications