Home / Photos
Holi 2025: गुलाल, मस्ती और रोमांस! शादी के बाद इन एक्ट्रेस की पहली होली, ससुराल में पिया संग मचाएंगी धूम
By Love Gaur
Bollywood Couples first holi 2025: हर साल की तरह इस बार भी होली का जश्न बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन कुछ हसीनाओं के लिए यह होली बेहद खास होगी। वजह? क्योंकि ये अदाकाराएं इस साल शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने वाली हैं। जानिए कौन-कौन से कपल हैं, जो शादी के बाद पहली बार होली मनाने जा रहे हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट…
1/7
Photo Credit: Oneindia
Share
पिछले साल से लेकर इस साल की शुरुआत तक, कई मशहूर अभिनेत्रियों ने शादी रचाई और अब वो अपने ससुराल में अपने पिया के साथ पहली बार गुलाल उड़ाने को तैयार हैं। आइए जानते हैं उन न्यूलीवेड एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनकी पहली होली होने वाली है बेहद यादगार।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
सोनाक्षी सिन्हा: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड की 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस साल अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहली होली खेलने वाली हैं। पिछले साल जून में सिविल मैरिज करने के बाद ये उनकी पहली होली होगी। देखना दिलचस्प होगा कि 'रज्जो' अपने 'पिया' के साथ रंगों में कितनी रंगीन नजर आएंगी!
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
अदिति राव हैदरी: 'हीरामंडी' एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के लिए भी इस बार की होली बेहद खास होगी। उन्होंने पिछले साल एक्टर सिद्धार्थ संग इंटीमेट वेडिंग की थी। अदिति और सिद्धार्थ की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है, ऐसे में उनकी पहली होली की फोटोज देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
शोभिता धुलिपाला: 'मेड इन हेवन' फेम शोभिता धुलिपाला इस साल अपने पति नागा चैतन्य के साथ पहली बार होली सेलिब्रेट करेंगी। दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंधने के बाद, ये उनकी पहली होली होगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या चैतन्य शोभिता को रंगने में सफल होते हैं, या फिर शोभिता पहले ही उन पर रंग उड़ा देती हैं।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
कीर्ति सुरेश: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश भी इस साल पहली बार अपने पति एंथनी थाटिल के साथ होली सेलिब्रेट करेंगी। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में क्रिश्चियन और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनके फैंस इस जोड़ी की होली तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
प्रिया बनर्जी: एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी ने इसी साल 14 फरवरी को राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर से शादी की है। इस कपल की भी ये शादी के बाद पहली होली होने वाली है। जो कि शादी के 28 दिन के बाद सेलिब्रेट करेगा।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
प्राजक्ता कोली: इंफ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं प्राजक्ता कोली ने इसी साल फरवरी में वृषांक खनल से शादी की थी, जो पेशे से वकील हैं। पहली बार नेपाल से जुड़कर प्राजक्ता अपनी शादी के बाद की पहली होली सेलिब्रेट करेंगी। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया था, अब उनकी होली की तस्वीरें भी ट्रेंड करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications