Home / Photos
Ganesh Chaturthi 2024: घर पर इस थीम से सजाएं गणपति के पंडाल, आस-पड़ोस वाले देखते रह जाएंगे
पूरे देशभर में कल यानी 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो जाती है, जो आने वाले 10 दिनों तक चलती है। इस त्योहार को पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर में गणेश भगवान जी की मूर्ति लाकर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए लोग अपने घर में बेहद ही सुंदर सा पंडाल सजाते हैं। अगर आप भी पंडाल सजाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही आकर्षक और ट्रेंडी थीम आइडिया लेकर आए हैं, जोकि आपके गणेश उत्सव में चार चांद लगा देगा।
1/6
Photo Credit: Social Media
Share
अगर आप गणेश चतुर्थी पर गणेश पंडाल सजाने को लेकर परेशान हैं तो आज हम आपको ऐसी खूबसूरत थीम के बारे में बताएंगे जिससे आपके गणेश उत्सव की रौनक दोगुनी हो जाएगी।
2/6
Photo Credit: Social Media
Share
मोदक थीम: गणेश भगवान को मोदक बहुत ही प्रिय है। जब भी पूजा करते हैं उन्हें लड्डू और मोदक का भोग लगाया जाता है। इसलिए आप गणपति पंडाल की सजावट फूल या रंग बिरंगे कागज से मोदक की आकृति बनाएं और इससे सजावट करें। ये थीम काफी अट्रेक्टिव भी लगेगी।
3/6
Photo Credit: Social Media
Share
इको फ्रेंडली थीम: आप गणेश पंडाल सजाने के लिए रंग बिरंगे फूल और पौधे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये पर्यावरण के लिए नुकसानदायक भी नहीं होगा।
4/6
Photo Credit: Social Media
Share
बर्थ डे पार्टी थीम: मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन ही गणेश भगवान का जन्मदिन मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन माता पार्वती ने गणेश जी की उत्पत्ति की थी। आप इस पंडाल को गुब्बारे, हैप्पी बर्थ डे का टैग और भी कई सारी खूबसूरत चीजें लगाकर इसे सजा सकते हैं।
5/6
Photo Credit: Social Media
Share
राम मंदिर थीम: जब राम मंदिर बना था तब भक्तों के लिए बेहद ही इमोशनल और श्रद्धा का पल था। इस गणेश चतुर्थी में आप राम मंदिर को ध्यान में रखते हुए उसी थीम में मंदिर सजा सकते हैं।
6/6
Photo Credit: Social Media
Share
रंगीन चुनरी से करें अनूठी सजावट: गणपति पंडाल सजाने के लिए रंग बिरंगी चुनरियों का उपयोग कर सकते हैं। ये चुनरियां पंडाल को एक पारंपरिक और भव्य लुक देती हैं। चुनरी की सजावट में लाइट्स जोड़कर आप पंडाल की शोभा को और भी बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications