Home / Photos
'वक्त बदला, लेकिन यादें वही', इस करोड़पति एक्ट्रेस के भाई ने बेटी के दूध के लिए देखे थे ऐसे दिन, नहीं मिली मदद?
By Love Gaur
Actor Adi Irani: फिल्म 'बाजीगर' में विक्की मल्होत्रा का किरदार निभाने वाले आदि ईरानी ने जो पर्दे पर चमक बिखेरी, असल जिंदगी में उतनी ही अंधेरी राहों से गुजरे। कभी शाहरुख खान के ऑन-स्क्रीन दोस्त रहे आदि को असल जिंदगी में संघर्ष के वो दिन देखने पड़े, जहां बेटी के दूध के लिए भी जेब खाली थी और पेट्रोल के लिए उधार लेना मजबूरी।
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
आदि ईरानी ने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि 1995 में जब उनकी पहली बेटी पैदा हुई, उस समय दूध की कीमत महज 5 रुपए थी, लेकिन कई बार इतने भी पैसे नहीं होते थे।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
उन्होंने बताया कि ऑडिशन देने के लिए उन्हें शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाना पड़ता था, लेकिन न जेब में किराया होता और न ही पेट्रोल भरवाने के पैसे।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
आदि ईरानी ने पुराने दिनों के बारे में बताया कि मैं अपने दोस्त का स्कूटर उधार लेता था, लेकिन कभी-कभी पेट्रोल तक भरवाने के पैसे नहीं होते। बस स्टॉप तक पैदल जाता था, क्योंकि जेब में बस का किराया नहीं होता था। लोग पूछते थे कि यहां क्यों खड़े हो? तो मैं झूठ बोलता था कि दोस्त का इंतजार कर रहा हूं।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
उन्होंने आगे कहा कि उस दौर में मोबाइल फोन आम नहीं थे और उनके घर में लैंडलाइन भी नहीं था। जब भी किसी डायरेक्टर या कास्टिंग एजेंट का फोन आता, तो आस-पड़ोस के पीसीओ पर जाकर बात करनी पड़ती। हर मैसेज के लिए फोन बूथ वाले को 1 रुपये देना पड़ता था।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
आदि ईरानी की बहन अरुणा ईरानी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बहन से मदद मांगी, तो उन्होंने काफी कुछ बताया।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
एक्टर ने कहा कि मेरी बहन को मेरी हालत पता थी, उसने मदद की पेशकश भी की, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं उसका भाई हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो मेरी पूरी जिंदगी देखभाल करे। ये मेरी अपनी लड़ाई थी।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
आदि ईरानी ने अब इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है, लेकिन संघर्ष के वो दिन आज भी उनकी यादों में ताजा हैं। वो कहते हैं कि जब भी मुश्किल वक्त आता है, मैं उन दिनों को याद करता हूं और खुद को मजबूत बनाता हूं।


Click it and Unblock the Notifications