Home / Photos
Evening Bulletin: दिनभर की बड़ी खबरें, एक ही जगह...एक क्लिक पर देखें यहां
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/7
Photo Credit: Oneindia
Share
दिनभर की बड़ी घटनाओं और खबरों से रहिए रूबरू। हम बताएंगे आपको सोमवार की दिनभर की बड़ी खबरें।
2/7
Photo Credit: PTI
Share
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह प्रयागराज पहुंचीं। जहां उन्होंने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई।
3/7
Photo Credit: Social Media
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस दौरे के लिए रवाना हो गये हैं। पीएम मोदी फ्रांस में AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता के साथ-साथ राष्ट्रपति मैक्रों के साथ फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी करेंगे।
4/7
Photo Credit: PTI
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर विक्रांत मेसी भी मौजूद रहे।
5/7
Photo Credit: PTI
Share
महाकुंभ जाने वाले अधिकांश रास्तों पर आज लंबा जाम देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो लोग 10 से 12 घंटों से जाम में फंसे हुए हैं।
6/7
Photo Credit: Social Media
Share
महाकुंभ में जाने वाले रास्तों पर लगे जाम को लेकर आज अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि "जाम में फँसे लोग अपने वाहनों में क़ैद घंटों से क़ैद हैं। दैनंदिनी ज़रूरतों के लिए महिलाओं तक के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग रास्तों में बेसुध हो रहे हैं, उनकी देखभाल का कोई इंतजाम नहीं है।"
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, बीजेपी में इसको लेकर मंथन जारी है। हालांकि सूत्रों के हवाले से अब खबर आ रही है कि बीजेपी किसी महिला नेता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना सकती है।


Click it and Unblock the Notifications