Home / Photos
Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान इन रंगों के वस्त्र धारण करना होता है शुभ, होती है मां दुर्गा की कृपा
Navratri 2024: नवरात्रि, भारत के कई हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है, जिसमें नौ दिनों में से प्रत्येक दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनना एक अनूठी परंपरा है। यह प्रथा देवी दुर्गा की पूजा में गहराई से निहित है, जिसमें प्रत्येक रंग देवी के जीवन और गुणों के अलग-अलग पहलू का प्रतीक है। आइए जानते हैं किस दिन कौन से रंग के वस्त्र धारण कर, करनी चाहिए मां दुर्गा की पूजा...
1/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। यह रंग खुशी और उत्साह का प्रतीक है। इस दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की आराधना की जाति है।
2/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
नवरात्रि के दुसरे दिन हरा रंग पहनना अच्छा माना जाता है। यह रंग समृद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा की जाती है।
3/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन ग्रे यानी करडा रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है। इस रंग को नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलने की शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
4/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी रंग धारण करने की परम्परा है। नारंगी रंग उत्साह और जीवंतता को दर्शाता है। इस दिन नवदुर्गा के कुष्मांडा स्वरुप की आरधना होती है।
5/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता यानी कार्तिकेय की माता के स्वरुप की आराधना होती है। मां के इस सौम्य स्वरुप की पूजा के दिन सफेद रंग के पोशाक पहनना शुभ होता है। यह रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है।
6/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
नवरात्रि के छठे दिन का रंग लाल है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। यह रंग सुंदरता और निडरता दोनों का प्रतिक है। इस दिन मां के कात्यायनी स्वरुप की पूजा होती है।
7/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
सातवें दिन नीला रंग पहनना शुभ होता है। यह रंग जो दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है। नवरात्रि के सातवे दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरुप कालरात्रि मां की अराधना होती है।
8/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है। यह रंग आशा और नई शुरुआत का प्रतिक है। इस दिन माता के महागौरी स्वरुप की आराधना की जाती है।
9/9
Photo Credit: WhatsApp AI
Share
नौवें दिन यह उत्सव बैंगनी रंग के साथ समाप्त होता है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ होता है। यह रंग महत्वाकांक्षा और शक्ति का प्रतीक है। इस दिन मां के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा होती है।


Click it and Unblock the Notifications