Home / Photos
Diwali 2024 Rangoli Design: दीवाली त्योहार पर घर के आंगन में बनाएं ये सुंदर रंगोली डिजाइन, पड़ोसी भी उतारेंगे नकल
Diwali 2024 Rangoli Design: दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में लोग अपने घर की साफ-सफाई और घर की सजावट के लिए कई सारे समान की शॉपिंग करने में बिजी हैं। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों की सजावट करना शुरू कर देते हैं। घर को सुंदर और चमकता हुआ दिखाने के लिए लोग लाइट लगाते हैं और रंगोली के डिजाइन भी अपने आंगन में बनाते हैं। चलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहद ही खास रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं जो आपके काम आ सकते हैं। देखें खूबसूरत डिजाइन...
1/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
दिवाली का त्योहार इस साल 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते हैं। लोग काफी पहले से ही घर की सजावट के लिए कई सारी चीजें खरीदने लगते हैं, लेकिन घर में असली सजावट किसी से आती है तो वो है रंगोली। आज हम आपके लिए दिवाली स्पेशल रंगोली के आसान और खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपके इस त्योहार पर चार चांद लगा देगा।
2/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
अरिपन रंगोली, बिहार- यह रंगोली बिहार की लोक चित्र कला है। घर के आंगन में गोल घेर बनाकर इसके अंदर कई तरीके के डिजाइन बनाए जाते हैं। इसे ‘अरिपन’ कहते हैं। यह एक मिथिला कला का एक प्रकार है जो बिहार के मिथिला क्षेत्र में उत्पन्न हुई। इस डिजाइन को भी आप इस दिवाली पर बनाने का ट्राई कर सकते हैं।
3/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
मांडना रंगोली, राजस्थान- यह राजस्थान की लोक चित्र कला है। वहां पर कई त्योहारों में महिलाएं जमीन और दीवारों पर यह डिजाइन बनाती हैं। इस रंगोली का डिजाइन चुना या चाक के पेस्ट से बनाया जाता है। यह रंगोली भी आप अपने घर के आंगन में बना सकते हैं।
4/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
अल्पना रंगोली, बंगाल- यह बंगाल की फेमस रंगोली है। इस डिजाइन को भी आप दिवाली में बना सकते हैं। बता दें कि अल्पना डिजाइन को चावल पाउडर, पतला चावल का पेस्ट, पाउडर रंग (सूखे पत्तियों से उत्पादन), लकड़ी का कोयला आदि का उपयोग करके बनाया जाता है। ये रंगोली बनने के बाद बेहद ही खूबसूरत लगती है।
5/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
ऐपण रंगोली, उत्तराखंड- ऐपण कुमाऊं में बनने वाली रंगोली है। इसे लोग घर की दहलीज पर बनाते हैं। साथ ही हम इसे पूजा के स्थान और घरों के प्रवेश द्वार पर फर्श और दीवारों को सजाने के लिए बनाते हैं। इस दिवाली पर आप यह रंगोली भी ट्राई कर सकते हैं। यह डिजाइन आपके घर पर चार चांद लगा देगा।
6/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
झोटी और चिता रंगोली, उड़ीसा- यह उड़ीसा का लोक चित्र कला है। झोटी अन्य रंगोली से काफी अलग है। वैसे तो रंगोली में रंगीन पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन झोटी में पारंपरिक सफेद रंग, चावल या चावल का तरल पेस्ट का उपयोग करके लाइन कला शामिल होती है। यह डिजाइन भी दिखने में काफी सुंदर लगता है।


Click it and Unblock the Notifications