Home / Photos
Delhi Rains Photos: दिल्ली-NCR में तेज बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब, पेड़ उखड़े, गाड़ियां चकनाचूर
By Love Gaur
Delhi-NCR Heavy Rainfall Photos: दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह आई तेज बारिश और आंधी ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कहीं पेड़ गिर गए, कहीं सड़कें पानी में डूब गईं। कई जगहों पर गाड़ियां बुरी तरह फंस गईं और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हो गए। देखिए 'आफत' की बारिश का हाल तस्वीरों में...
1/9
Photo Credit: PTI
Share
दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह आई तेज बारिश और आंधी ने शहर की रफ्तार को थाम दिया। ये तस्वीर बारिश के बीच पानी से भरे मिंटो ब्रिज अंडरपास की है।
2/9
Photo Credit: PTI
Share
शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश हुई जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर भारी जलभराव की समस्या सामने आई। ये तस्वीर आईटीओ के पास बारिश के बीच सड़क पर वाहन की है।
3/9
Photo Credit: PTI
Share
नई दिल्ली में आईटीओ के पास बारिश के बीच सड़क पर वाहन चलते हुए है। कई जगहों पर गाड़ियां बुरी तरह फंस गईं और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हो गए।
4/9
Photo Credit: PTI
Share
गुरुग्राम में 42 मिमी बारिश हुई, जिससे साइबर सिटी की सड़कें पानी में डूब गईं। तापमान गिरकर 24 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।
5/9
Photo Credit: PTI
Share
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के किनारे जलभराव वाली सर्विस रोड से गुजरते लोग।
6/9
Photo Credit: PTI
Share
नई दिल्ली के शेख सराय इलाके में तेज हवाओं और भारी बारिश के बाद उखड़े पेड़ से क्षतिग्रस्त कारें। दिल्ली के शेख सराय इलाके में पांच गाड़ियां और कई बाइकें पेड़ गिरने से चकनाचूर हो गईं।
7/9
Photo Credit: PTI
Share
बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण एक पेड़ गिरने के बाद एक घर के मलबे के पास खड़े लोग, नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके की तस्वीर।
8/9
Photo Credit: PTI
Share
नई दिल्ली के सफदरजंग रोड पर आंधी और बारिश के बाद उखड़ा हुआ पेड़, जिससे सड़क को अवरुद्ध पैदा हो गया।
9/9
Photo Credit: PTI
Share
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली के मजनू का टीला में बारिश के बाद स्थिति का जायजा लिया।


Click it and Unblock the Notifications