Home / Photos
जब रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थीं दीपिका पादुकोण, दर्द बयां कर कहा-'वो मेरी जिंदगी था'
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2009 में ब्रेकअप कर लिया था। दोनों के रिश्ते की टूटने की वजह कैटरीना कैफ को बताया जाता है। इस बीच एक्ट्रेस का पुराना बयान काफी चर्चा में है जिसमें दीपिका ने रणबीर संग ब्रेकअप पर दर्द बयां किया था।
1/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
Deepika Padukone Ranbir Kapoor Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जोड़ियां टूटती और बनती रहती हैं। एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहते थे। दोनों ने 2 साल तक डेट किया लेकिन साल 2009 में कपल अलग हो गया।
2/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
दीपिका पादुकोण अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करती हैं। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि रणबीर से रिश्ता टूटने के बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन में आ गई थीं। उन्होंने कई इंटरव्यूज के दौरान रणबीर संग टूटे रिश्ते के बारे में बड़े खुलासे किए।
3/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर संग हुए ब्रेकअप के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि इस रिश्ते के खत्म होने की वजह से वह कितनी ज्यादा टूट गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि, रणबीर संग रिश्ता उनके लिए जिंदगी बन गया था।
4/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
दीपिका पादुकोण ने कहा कि, 'यह मेरे लिए बहुत-बहुत मुश्किल था क्योंकि कहीं न कहीं वो रिश्ता मेरी दुनिया बन गया था। मैं शहर में नई थी और उसके दोस्त मेरे दोस्त बन गए। उस रिश्ते ने मुझे जिंदगी में काफी कुछ सिखाया है जब सबकुछ खत्म हो गया था। इससे मैं काफी बेहतर इंसान बनी हूं।'
5/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
रिपोर्ट्स की मानें तो, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के रिश्ते टूटने की वजह कैटरीना कैफ को बताया जाता है। फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के दौरान कैटरीना और रणबीर एक दूसरे के करीब आए थे। उस वक्त रणबीर दीपिका को डेट कर रहे थे। इस वजह से दीपिका ने तुरंत रणबीर से रिश्ता तोड़ लिया था।
6/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
हालांकि कुछ सालों बाद रणबीर कपूर का कैटरीना कैफ संग रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसके बाद एक्टर की लाइफ में आलिया आईं और दोनों ने साल 2022 में शादी कर ली। वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी।
7/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
बता दें कि, दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस साल सितंबर में दीपिका और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications