Home / Photos
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की जिंदगी में खुशियों ने दी दस्तक, पत्नी रिया ने बेबी गर्ल को दिया जन्म
साल खत्म होने वाला है इससे पहले कोरियोग्राफर मुदस्सर खान और उनकी पत्नी रिया के घर में खुशियां का माहौल बना हुआ है। दरअसल, उनकी पत्नी रिया ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने फैंस को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, उनकी पत्नी रिया और उन्होंने नन्ही परी का वेलकम किया है। कपल ने पेरेंट्स बनने की जानकारी 23 दिसंबर, 2024 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी।
2/6
Photo Credit: Instagram
Share
मुदस्सर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- मैं हम दोनों की फैमिली और दोस्तों का उनकी दुआओं और ब्लेसिंग के लिए सबका धन्यवाद करता हूं।
3/6
Photo Credit: Instagram
Share
जैसे ही मुदस्सर खान ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर किया तो फैंस, फ्रेंड्स और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी।
4/6
Photo Credit: Instagram
Share
बताते चलें कि कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने पिछले साल 2023 में रिया किशनचंदानी से शादी की थी। मुदस्सर खान ने अपनी शादी में सफेद शेरवानी पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी शानदार नजर आ रहे थे।
5/6
Photo Credit: Instagram
Share
वहीं, उनकी पत्नी रिया किशनचंदानी ने व्हाइट शरारा पहना हुआ था, जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए मुदस्सर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा था जिसमें लिखा था-'अलहम्दुलिल्लाह, दुनिया के सबसे खूबसूरत इंसान रिया किशनचंदानी से शादी हुई।
6/6
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि मुदस्सर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications