Home / Photos
Chhath Puja 2024: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न छठ महापर्व, दिल्ली से लेकर पटना तक छठी मैया के गीतों से गूंजे घाट
Chhath Puja 2024: हर साल की तरह इस बार भी छठ महापर्व पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा 2024 का समापन हो गया है। इस महापर्व में दिल्ली से लेकर पटना तक के घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं, लोग अपने पूरे परिवार के साथ सुबह सूर्य भगवान को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे लोगों ने पूरे भक्ति भाव के साथ छठी मैया को नमन किया। अब हाल ही में अलग-अलग राज्यों में छठ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखें छठ पूजा की खूबसूरत तस्वीरें...
1/8
Photo Credit: PTI
Share
आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया है। छठ पूजा भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित पर्व है। इस त्यौहार को देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है जैसे बिहार, झारखंड उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में मनाया जाता है। इस पर्व का आयोजन चार दिन तक चलता है, जिसमें नहाय-खाय से लेकर ऊषा अर्घ्य तक की पूजा शामिल होती हैं।
2/8
Photo Credit: PTI
Share
यह तस्वीर नोएडा के यमुना नदी घाट की है। इस दौरान छठ पूजा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु यहां सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुए।
3/8
Photo Credit: PTI
Share
यह तस्वीर पटना के गंगा घाट की है। इसमें आप देख सकते हैं छठ पूजा उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालु गंगा नदी पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए नजर आ रहे हैं।
4/8
Photo Credit: PTI
Share
इस फोटो में आप देख सकते हैं उत्तर प्रदेश के बागपत में छठ पूजा उत्सव के आखिरी दिन भक्त यमुना नदी पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए नजर आए।
5/8
Photo Credit: PTI
Share
आज छठ पूजा के आखिरी दिन पटना के गंगा घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई। फोटो में आप देख सकते हैं सभी भक्त गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए इकट्ठा हुए।
6/8
Photo Credit: PTI
Share
यह तस्वीर यूपी के कानपुर के अर्मापुर की है। अर्मापुर में छठ पूजा उत्सव के आखिरी दिन श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देने पहुंचे।
7/8
Photo Credit: PTI
Share
यह फोटो हैदराबाद के हुसैन सागर लेक की है। छठ पूजा उत्सव के आखिरी दिन महिला उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची।
8/8
Photo Credit: PTI
Share
दिल्ली के आईटीओ घाट पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोगों ने छठ महापर्व का समापन किया।


Click it and Unblock the Notifications