Home / Photos
सुनिधि चौहान ने प्यार के खातिर परिवार से की थी बगावत, फिर 13 साल बड़े इस 'खान' से की शादी, लेकिन फिर...
बॉलीवुड की फेमस सिंगर सुनिधि चौहान आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार अवाज दी है। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड सिंगर्स में से एक हैं। सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने करियर में कम उम्र से ही सफलता पाई है। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में काफी दर्द झेले हैं। आइए बताते हैं पूरी बात...
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
अपनी सिंगिंग स्किल्स से लोगों के बीच पहचान बनाने वाली सिंगर सुनिधि चौहान ने 13 साल की उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्हें साल 1996 में म्यूजिक रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' से पहचान मिली। सुनिधि को जितनी ही सक्सेस अपने करियर में मिली उससे कई ज्यादा ठोकरें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में झेली हैं।
2/6
Photo Credit: Instagram
Share
सुनिधि चौहान ने बेहद ही कम उम्र में शादी की थी। जब वो 18 साल की थीं तो उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान के भाई बॉबी खान से शादी की थी। सुनिधि अपने करियर में सफलता के मुकाम पर थी और उस वक्त उन्हें बॉबी खान से प्यार हुआ जिसके बाद साल 2002 में दोनों ने शादी कर ली थी।
3/6
Photo Credit: Instagram
Share
हालांकि उनका दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी करना किसी को रास नहीं आ रहा था, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस ने अपने प्यार के खातिर परिवार वालों से बगावत कर डाली थी और खुद से 13 साल बड़े एक मुस्लिम लड़के साथ शादी की। बता दें कि सुनिधि और बॉबी खान के बीच सब कुछ सही होने के बाद भी दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसी वजह से दोनों के बीच धर्म को लेकर दीवार खड़ी हो गई।
4/6
Photo Credit: Instagram
Share
सुनिधि चौहान ने एक नामी संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें शादी के एक साल बाद ही अपनी गलती का एहसास होने लगा था उन्होंने कहा था कि मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं, लेकिन मैं आज जो कुछ भी उनकी वजह से ही हूं। अगर वो गलतियां नहीं होती तो मैं बहुत बोरिंग होती क्योंकि एक बार जब आप डार्क साइड को टच करते हैं तभी आप उससे बाहर आते हैं।
5/6
Photo Credit: Instagram
Share
उन्होंने आगे कहा कि मैं जानती थी कि मैं गलत जगह पर हूं, लेकिन यह भी जानती थी कि गलत जगह ज्यादा समय तक नहीं रहूंगी। मैं इससे बाहर निकलने वाली थी। बता दें कि सुनिधि ने साल 2003 में बॉबी खान से तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक टाइम उनकी लाइफ में ऐसा आया जब उनके पास ना रहने के लिए घर था ना ही पैसे थे।
6/6
Photo Credit: Instagram
Share
सुनिधि की उस मुश्किल समय में अनु मलिक ने मदद की थी। इसके बाद फिर से उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया और फिर उन्हें तलाक के करीब 9 साल बाद फिर से प्यार हुआ। उनके दोस्त हितेश सोनिक उनकी जिंदगी में आए और फिर दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि साल 2012 में सुनिधि और हितेश ने शादी रचाई और करीब 6 साल बाद साल 2018 में उन्हें एक बेटा हुआ।


Click it and Unblock the Notifications