Home / Photos
फिल्मी ही नहीं, रियल लाइफ हीरोइन भी हैं तापसी पन्नू, गर्मी में गरीबों के लिए बनीं 'मसीहा', देखें तस्वीरें
By Love Gaur
Taapsee Pannu Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस भीषण गर्मी के दौर में जरूरतमंद लोगों की मदद करती नजर आईं हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जिसमें वो अपनी पति के साथ मिलकर पंखे और कूलर बांटती नजर आ रही हैं।
1/9
Photo Credit: Instagram
Share
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में एक सराहनीय कदम उठाया है, जिसमें उन्होंने अपने पति मैथियास बोए के साथ मिलकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को पंखे और वाटर कूलर बांटे।
2/9
Photo Credit: Instagram
Share
अपने इस नेक कार्य की तस्वीरें तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वो लोगों की मदद करतीं नजर आ रही हैं।
3/9
Photo Credit: Instagram
Share
तापसी पन्नू झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को पंखे और वाटर कूलर देतीं दिखाईं दे रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान और लोगों के प्रति सहानुभूति साफ दिखाई दे रही है।
4/9
Photo Credit: Instagram
Share
तापसी के साथ उनके पति मैथियास बोए भी इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेते नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए पंखे और कूलर वितरित कर रहे हैं।
5/9
Photo Credit: Instagram
Share
तापसी पन्नू बच्चों के साथ बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी यह पहल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने में सफल रही है। गर्मी से पहले तापसी ने सराहनीय कदम उठाया है।
6/9
Photo Credit: Instagram
Share
तापसी ने इस पहल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है, "प्यार बांटने से बढ़ता है। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। मदद शुरू करने के लिए कोई खास दिन नहीं हो सकता। आज से बेहतर कोई दिन नहीं।"
7/9
Photo Credit: Instagram
Share
तापसी पन्नू ने इस पहल को हेमकुंट फाउंडेशन के साथ मिलकर अंजाम दिया है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
8/9
Photo Credit: Instagram
Share
तापसी ने वहां मौजूद हर व्यक्ति से हाथ मिलाया और गर्मजोशी से बातें कीं। यह सिर्फ एक दान नहीं, दिल से जुड़ाव था। पंखे और कूलर पाने के बाद लोगों के चेहरों पर जो सुकून भरी मुस्कान आई, वह तापसी के लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं थी।
9/9
Photo Credit: Instagram
Share
तस्वीरों के साथ तापसी ने लोगों से अपील की कि वो भी अपनी ओर से छोटा-सा योगदान दें और किसी की ज़िंदगी बदलें। इधर, सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications