Home / Photos
क्या अपने से 15 साल बड़े एक्ट्रेस को डेट कर रहीं ईशा सिंह? शालीन भनोट के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस सीजन 18 की कंटेंस्टेंट ईशा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, वीकेंड के वार में होस्ट सलमान खान ने जिस तरह से ईशा सिंह को शालीन भनोट के नाम से छेड़ा, जिसके बाद से लोगों को यह लगने लगा है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने शालीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए बताते हैं आखिर क्या है पूरी बात...
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटौर रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस सीजन 18 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह के साथ उनकी दोस्ती को लेकर होस्ट सलमान खान ने उन्हें वीकेंड के वार में एक्सपोज किया। बता दें कि शो में ईशा अविनाश के साथ क्लोज होती नजर आ रही हैं और दोनों का लव एंगल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
2/6
Photo Credit: Instagram
Share
अब हाल ही में बिग बॉस सीजन 18 के वीकेंड के वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान ईशा सिंह को शालीन भनोट के नाम से छेड़ रहे हैं। उन्होंने ईशा सिंह से पूछा कि शो में एंट्री से पहले आपने किसको कॉल की थी। सलमान खान ने उनसे कहा बॉयफ्रेंड नहीं होगा तो बहुत क्लोज फ्रेंड होगा।
3/6
Photo Credit: Instagram
Share
उन्होंने आगे कहा शायद मैं उन्हें जानता हूं। नेचर के बहुत शांत हैं, शालीन हैं। जैसे ही एक्ट्रेस ने शालीन का नाम सुना तो वो शरमाने लगीं। इस बात पर एक्ट्रेस फिर सफाई देने लगीं और कहा कि शालीन और उनके बीच दोस्ती है लेकिन रोमांटिक रिलेशनशिप नहीं है।
4/6
Photo Credit: Instagram
Share
ईशा ने आगे कहां- मैंने और शालीन ने साथ काम किया है वो मेरा क्लोज फ्रेंड है। हम दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
5/6
Photo Credit: Instagram
Share
इसके बाद ईशा सिंह सलमान खान को सफाई देते हुए बोलती हैं- उनसे मेरी दोस्ती बहुत अच्छी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। मैं उनको बहुत मानती हूं। वहीं, करणवीर मेहरा ने भी ईशा सिंह और शालीन के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब हम खतरों के खिलाड़ी शो कर रहे थे तो ईशा हमेशा शालीन के साथ वीडियो कॉल पर रहती थी। हालांकि ईशा सिंह ने इस बात को गलत ठहराया।
6/6
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि ईशा सिंह और शालीन भनोट एकता कपूर के शो बेकाबू में साथ नजर आए थे। हालांकि यह शो ज्यादा नहीं चला, जिसके कारण ऑफ-एयर हो गया। इस दौरान दोनों की अफेयर की चर्चाओं ने भी सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications