Home / Photos
बिग बॉस 18 के तजिंदर बग्गा ने अपनी लव स्टोरी को लेकर किया खुलासा, बोले -गर्लफ्रेंड के पिता से स्मृति ईरानी ने की थी बात
बिग बॉस सीजन 18 में सेलिब्रिटी के अलावा एक नेता ने भी घर में एंट्री ली है। आज हम जिसकी बात कर रहे हैं वो है तजिंदर बग्गा। बिग बॉस होस्ट सलमान खान से बात करते हुए तजिंदर बग्गा ने शो में कई बड़े खुलासे किए है। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे किस्से सुनाए। उन्होंने ये भी कहा था कि अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को मनाने के लिए उन्होंने स्मृति ईरानी से मदद मांगी थी। आइए बताते हैं क्या है पूरी बात...
1/6
Photo Credit: baggatajinder/ Instagram
Share
बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर 2024 को हो गई थी, जिसमें बॉलीवुड, साउथ, टीवी शो के कई मशूहर चेहरे और एक नेता ने एंट्री ली है। एंट्री लेते ही लोगों ने शो के होस्ट सलमान खान से अपने जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बाते बताईं। वहीं, भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने भी अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी से जुड़ी एक बहुत ही दिलचस्प कहानी सुनाई। आइए बताते हैं क्या है पूरी बात...
2/6
Photo Credit: baggatajinder/ Instagram
Share
विवादों से नाता रखने वाले तजिंदर बग्गा का जन्म 1985 में नई दिल्ली में हुआ था। वह दिल्ली भाजपा की युवा शाखा 'भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम)' में एक प्रमुख पद संभाल रहे हैं। वहां उन्होंने लगातार राष्ट्रीय मुद्दों पर मजबूत रुख मजबूत किया है।
3/6
Photo Credit: baggatajinder/ Instagram
Share
2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बग्गा को उनके मुखर और विवादास्पद राजनीतिक नजरिया रखने के लिए पहचाना जाता है। तजिंदर ने प्रीमियर एपिसोड के दौरान कहा था कि वह चार साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे और 14 साल की उम्र में पहली बार जेल गए थे।
4/6
Photo Credit: baggatajinder/ Instagram
Share
वहीं बिग बॉस सीजन 18 शो के प्रीमियर एपिसोड के दौरान मंच पर मौजूद आध्यात्मिक नेता अनिरुद्धाचार्य ने उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में पूछा था। तजिंदर ने बताया कि वह 39 साल के हैं और अभी भी सिंगल हैं लेकिन उन्हें एक बार एक ब्राह्मण लड़की से प्यार हो गया था, लेकिन उस लड़की के पिता इस रिश्ते के लिए बिल्कुल सहमत नहीं थे।
5/6
Photo Credit: smritiiraniofficial/ Instagram
Share
उन्होंने आगे कहा कि लड़की के पिता को समझाने के लिए उन्होंने स्मृति ईरानी की मदद ली थी। वो उन्हें अपनी बहन की तरह मानते हैं। स्मृति ने उनसे पूछा कि क्या वो उनसे सच में प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।
6/6
Photo Credit: baggatajinder/ Instagram
Share
इस बात पर उन्होंने कहा कि वह सच में उस लड़की के लिए सीरियस हैं। इसके बाद स्मृति ईरानी लड़की के पिता से बात करने के लिए उनके पास गए। हालांकि वह तब नहीं माने। इसके बाद लड़की के पिता ने उसकी शादी किसी और से कर दी। तजिंदर उसकी शादी में भी गए और अब उस लड़की के अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications