Home / Photos
Monalisa: देसी लुक में मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार, साड़ी के साथ बिंदी-झुमके ने कर दिया फैंस को 'घायल'
Monalisa: भोजपुरी फिल्मों और टीवी की मशहूर अदाकारा मोनालिसा एक बार फिर अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। 42 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और स्टाइल देखकर हर कोई हैरान है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे गुलाबी और नारंगी रंग की पारंपरिक बांधनी साड़ी में नजर आ रही हैं। डीप नेक ब्लाउज, खुले बाल, बिंदी और झुमकों के साथ उन्होंने जो देसी अंदाज अपनाया है, वो उनके फैंस को खूब भा रहा है।
1/5
Photo Credit: Instagram: aslimonalisa
Share
मोनालिसा ने हाल ही में गुलाबी-नारंगी बांधनी साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जो तुरंत वायरल हो गईं। डीपनेक स्लीवलेस ब्लाउज में उनका लुक काफी ग्लैमरस दिख रहा है।
2/5
Photo Credit: Instagram: aslimonalisa
Share
बिंदी, झुमके और खुले बालों के साथ उनका लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया, जिससे लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। लुक के साथ-साथ उनके पोज कहर ढा रहे हैं।
3/5
Photo Credit: Instagram: aslimonalisa
Share
तस्वीरें पोस्ट होते ही फैंस ने तारीफों की बौछार कर दी। लोगों ने उनकी उम्र में भी ऐसा स्टाइल देखकर खूब सराहा। 42 साल की होने के बाज भी उनके ग्रेस में कोई कमी नहीं आई है।
4/5
Photo Credit: Instagram: aslimonalisa
Share
भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज और रिएलिटी शो 'बिग बॉस 10' में मोनालिसा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं।
5/5
Photo Credit: Instagram: aslimonalisa
Share
मोनालिसा लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनकी हर पोस्ट को लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। मोनालिसा के साड़ी लुक को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications