Home / Photos
अगर आपको भी मानसून में घूमना है पसंद तो ये 5 जगहें हैं बेस्ट, अपनी ट्रेवल डायरी में आज ही करें शामिल
गर्मियां खत्म होते ही बारिश का मौसम शुरू हो जाता है। इस मौसम में कई लोगों का घूमने-फिरने प्रकृति का सुंदर नजारे देखने का मन करता है। अगर आप नेचर लवर हैं तो बारिश के मौसम में आप झील, खूबसूरत मौसम, ठंडी हवाएं आदि चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप मानसून के मौसम में घूमने जा सकते हैं। देखें फोटोज...
1/6
Photo Credit: Social Media
Share
सितंबर का महीना चल रहा है और इस वक्त तेज बारिश के कारण लोगों के घूमने-फिरने के प्लान बनते हुए रुक जा रहे हैं। अगर आप भी इस मानसून के मौसम में कही पर जाने की सोच रहे हैं, लेकिन बारिश के चलते रुकावट आ रही है, तो आप बिल्कुल भी परेशान मत होना। आज हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बारिश के मौसम में घूम सकते हैं।
2/6
Photo Credit: Social Media
Share
महाबलेश्वर: महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट के सतारा जिले में स्थित है। मानसून में घूमने के लिए महाबलेश्वर सबसे बेस्ट चॉइस है।मुंबई और पुणे से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। यह काफी पॉपुलर रोमांटिक प्लेस में से एक है। महाबलेश्वर एक हिल स्टेशन भी है।
3/6
Photo Credit: Social Media
Share
लवासा: पुणे शहर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसका डिजाइन इटली के एक शहर पोटोफिनो से प्रेरित है। वही बारिश के मौसम में अगर आप घूमने का विचार कर रहे थे इस जगह को आप सिलेक्ट कर सकते हैं।
4/6
Photo Credit: Social Media
Share
लोनावाला: लोनवाला को गुफाओं का शहर भी कहा जाता है लोनावाला मुंबई से पूर्व 96 किलोमीटर दूर और पुणे से 64 किमी दूर है। यह काफी खूबसूरत जगह में से एक है। यह एक ऐसा ही हिल स्टेशन है जहां पर आपको शानदार हरि घटिया गुफाएं एवं शांत झील देखने को मिलेंगे।
5/6
Photo Credit: Social Media
Share
अंबोली: महाराष्ट्र के एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर आपको घने जंगल, धुध भरी घाट या एवं खूबसूरत वनस्पतियो के घर मिलेंगे। यहां पर लोग दूर-दूर से सनसेट पॉइंट देखने आते हैं यह काफी खूबसूरत एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अच्छी व स्वर्ग जैसी जगह है।
6/6
Photo Credit: Social Media
Share
पंचगनी: महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित है। पश्चिमी घाट में स्थित एक ऐसा हिल स्टेशन है जो की महाबलेश्वर से 20 किलोमीटर दूर और मुंबई से 250 किलोमीटर दूर है। यहां का मौसम काफी खूबसूरत होता है और यहां आपको हर तरफ आपको हरियाली और प्रकृति के सुंदर नजारे देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications