Home / Photos
Best of Indian Summer Fruits: स्वाद, सेहत और ताजगी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, गर्मी में जरूर खाएं ये फल
Best of Indian Summer Fruits: जैसे ही जून की तपती गर्मी अपने पूरे शबाब पर होती है, बाजारों में रंग-बिरंगे और रसीले फलों की बहार आ जाती है। कहीं आम की खुशबू दिल जीत रही होती है, तो कहीं लीची की मिठास बच्चों से लेकर बड़ों तक को लुभा रही होती है। ऐसे में गर्मी के ये खास फल न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी देते हैं। इस फोटो गैलरी में हम आपको लेकर चलेंगे भारत के अलग-अलग हिस्सों में, जहां आम, लीची, जामुन और तरबूज जैसी गर्मी की सौगातें हर कोने को मीठे रंगों से भर देती हैं।
1/5
Photo Credit: Meta AI
Share
आम: गर्मियों की असली पहचान अगर किसी चीज से होती है, तो वह है रसीला, मीठा और हर उम्र का पसंदीदा आम। दशहरी, लंगड़ा, चौसा या अल्फांसो, हर किस्म की अपनी अलग खुशबू और स्वाद है। बाजारों में ढेरों आमों की कतारें सिर्फ फल नहीं, एक मौसम की भावना दिखाती हैं, जो हर साल बेसब्री से इंतजार कराई जाती है।
2/5
Photo Credit: Meta AI
Share
लीची: छोटे आकार की लीची अपने अंदर गजब की मिठास और ताजगी समेटे होती है। खासकर बिहार की मुजफ्फरपुर लीची पूरे देश में मशहूर है। जैसे ही बाजार में लीची के ढेर लगते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इसे खरीदने को बेताब नजर आता है। इसका जूस और ठंडा गूदा गर्मी में राहत देता है।
3/5
Photo Credit: Google
Share
जामुन: गहरे बैंगनी रंग की चमचमाती जामुन सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहतमंद भी होते हैं। हल्का नमक लगाकर इसे खाना न सिर्फ मजेदार होता है, बल्कि यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। जून की दोपहरों में जामुन खाते हुए जीभ का रंग बदल जाना, कई लोगों की गर्मी की बचपन वाली यादें ताजा कर देता है।
4/5
Photo Credit: Meta AI
Share
तरबूज: गर्मी के दिनों में जब सूरज सिर पर हो, तब तरबूज का एक ठंडा टुकड़ा राहत जैसा लगता है। बाहर से हरा और अंदर से गहरा लाल, यह फल न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि पानी से भरपूर होने के कारण शरीर को ठंडा भी रखता है।
5/5
Photo Credit: Meta AI
Share
बाजारों में फलों की बहार: जून के महीने में जैसे ही आप किसी भी फल बाजार में जाएं, रंग-बिरंगे फलों की कतारें नजर आती हैं। आम, लीची, जामुन, तरबूज, खरबूज, पल्म और पीच से सजे ठेले सिर्फ फल नहीं बेचते, बल्कि गर्मी के मौसम की मिठास और रंग भी साथ लाते हैं। यह नजारे शहर की हर गली, नुक्कड़ और चौक को गर्मी में खास बना देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications