Home / Photos
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन घर के आंगन में बनाएं खूबसूरत रंगोली, सरस्वती मां भी हो जाएगी प्रसन्न
Basant Panchami 2025 Rangoli: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के त्योहार की मान्यता बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। वहीं, इस त्योहार के लिए काफी दिन पहले से ही तैयारियां शुरू होने लगती हैं। सनातन धर्म में भी बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन लोग अपने दफ्तर, स्कूल और घरों में रंगोली बनाकर आंगन के अच्छे से सजाते हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइन बनाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास डिजाइन लेकर आए हैं। देखें फोटोज...
1/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग सरस्वती मां की पूजा करते हैं। बसंत पंचमी आने में कुछ ही दिन रह गेए हैं। ऐसे में पूजा को लेकर तैयारियां भी काफी जोरो-शोरो से चल रही है। वहीं, कुछ लोग इस दिन को खास बनाने के लिए रंगोली बनाते हैं। घर के आंगन में रंगोली बनाना सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी बसंत पंचमी के खास अवसर पर रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं।
2/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
अगर आप ईजी और सिंपल डिजाइन बनाने का सोच रहे हैं तो ये रंगोली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। राउंड शेप डिजाइन बनाकर और साइड से व्हाइट कलर बॉर्डर से कवर कर लें। इसके बाद अंदर यैलो, ग्रीन, रेड और ऑरेंज कलर से फिल कर लें। यह डिजाइन जितना सिंपल है उतना ही खूबसूरत लगेगा।
3/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
सरस्वती माता की पूजा वाले दिन आप रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन में आप साइड से किसी भी रंग का बॉर्डर बनाकर और अंदर फूलों की पत्तियों से उसे पूरी तरह भर लें। यह डिजाइन भी आपके लिए आसान और बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
4/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
यह डिजाइन भी काफी आसान है। राउंड शेप से बॉर्डर बनाकर और बाहर से पत्तियों का डिजाइन भी आप बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसके बाहर से बसंत पंचमी भी लिख सकते हैं। इस रंगोली को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
5/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
इस रंगोली को बनाने के लिए ज्यादा रंगों का इस्तेमाल भी नहीं होगा। इसमें सिर्फ यैलो, पिंक और व्हाइट कलर की जरूरत पड़ेगी और साथ ही गेंदा का फूल और थोड़े से मिट्टी के दिये की जरूरत होगी। आप चाहे तो इसे राउंड या फिर त्रिकोण शेप में भी बना सकते हैं।
6/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
इस रंगोली को आप अपने हिसाब से बना सकते हैं। अगर आपके पास कम समय है तो इसे छोटी भी बना सकते हैं। ये काफी सिंपल डिजाइन है और इसे बनाने में भी कम समय लगेगा। लेकिन ये डिजाइन बनने के बाद बेहद खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो इसे फूलों से भी बॉर्डर में सजा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications