Home / Photos
ये इश्क नहीं आसान...प्रभास से प्यार कर बैठीं ये 2 फेमस एक्ट्रेस लेकिन नहीं कर पाई हासिल, 40 की उम्र में भी सिंगल रहकर कर रहीं इंतजार
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार प्रभास कोई पहचान के मोहताज नहीं हैं! प्रभाष दुनियाभर में अपनी एक्टिगं ही नहीं बल्कि अपनी शानदार पर्सनेलिटी के लिए भी जाने जाते हैं। बाहुबली फेम एक्टर की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब अगर किसी के इतने चाहने वाले हों तो उसकी को-स्टार एक्ट्रेस भी कहां पीछे रह सकती हैं। ऐसी ही 2 अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्रभास से प्यार किया और अबतक सिंगल लाइफ जी रही हैं।
1/8
Photo Credit: One India
Share
प्रभास साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार हैं। उन्होंने 'बाहुबली' फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में लोगों ने उनके अभिनय की भी काफी तारीफ की थी। उन्होंने अपने करियर की शउरुआत ईश्वर फिल्म से की थी, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 'वर्षम' फिल्म से मिली थी। जिसके बाद वो कई लड़कियों के क्रश बन गए थे।
2/8
Photo Credit: One India
Share
आज हम आपको प्रभास से प्यार कर बैठी ऐसी दो एक्ट्रेसेस की कहानी बताएंगे जो अबतक उनके प्यार में कुंवारी हैं। बता दें कि प्रभास की उम्र 44 साल है, लेकिन उन्होंने भी अबतक शादी नहीं की है। हालांकि फैंस भी उनकी शादी को लेकर काफी बेताब रहते हैं।
3/8
Photo Credit: One India
Share
अब हाल ही में प्रभास को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि उनके प्यार में पड़ी 2 फेमस अभिनेत्रियां आज भी सिंगल बैठकर प्रभास का इंतजार कर रही हैं।
4/8
Photo Credit: One India
Share
उनके लव लाइफ की बात करें तो उन्हें उनकी ही फिल्मों की दो एक्ट्रेसेस ने प्यार किया है। प्रभास की उनके साथ की गई फिल्में भी काफी हिट रही हैं। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि त्रिशा और अनुष्का हैं।
5/8
Photo Credit: Instagram
Share
प्रभास और त्रिशा की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखकर लोग उन्हें अक्सर ये कहा करते थे कि अगर दोनों शादी कर लेंगे तो बहुत क्यूट लगेंगे। बताते चलें कि प्रभास प्रभास ने त्रिशा के साथ 'पौराणमी', 'वर्षम', 'बिल्ला' फिल्मों में काम किया है। त्रिशा और प्रभास ने कभी अपनी लव लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात नहीं की थी।
6/8
Photo Credit: Instagram
Share
एक समय ऐसा था जब त्रिशा और प्रभास के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ा हुआ था। हालांकि ये महज अफवाहें ही थीं। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस त्रिशा ने प्रभास के प्यार के लिए शादी नहीं की। अब इस बात में कितना सच और कितना झूठ है ये तो कोई नहीं जानता।
7/8
Photo Credit: One India
Share
प्रभास ने इसके बाद अनुष्का के साथ बैक टू बैक फिल्मों में काम किया था। लोगों ने तब दोनों के रिश्ते पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया था। फैंस ने तो उनका नाम 'प्रेनुष्का' भी रख दिया था। प्रभास और अनुष्का ने कई सुपरहिट फिल्मों से साथ काम किया है जैसे 'बिल्ला', 'मिर्ची', 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' आदि।
8/8
Photo Credit: Instagram
Share
ये ही नहीं एक समय ऐसा था जब सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी अफवाहें आती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते के लिए मंजूरी नहीं दी थी इसलिए शादी नहीं हो पाई। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ बात नहीं की। बता दें कि अनुष्का ने अब तक शादी नहीं की है। खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने प्रभास के लिए ही शादी नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications