Home / Photos
सबसे अमीर मंदिरों में से एक है तिरुपति, 10 टन से ज्यादा है सोना, जानिए कुल कितनी है संपत्ति
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला शहर में स्थित तिरुपति मंदिर इन दिनों प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले लड्डुओं को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को दिए जाने वाले लड्डुओं में जानवरों की चर्बी, जानवरों का FAT और फिश ऑयल होने की बात सामने आई है। क्या आप जानते हैं तिरुपती बालाजी मंदिर का नाम भारत के सबसे अमीर और फेमस मंदिरों में आता है। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इस मंदिर की नेटवर्थ के बारे में...
1/6
Photo Credit: ANI, PTI
Share
तिरुपति मंदिर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है। इस मंदिर को तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है जोकि भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर को समर्पित है।
2/6
Photo Credit: ANI, PTI
Share
क्या आप जानते हैं विवादों में रहने वाला ये तिरुपति मंदिर का नाम भारत के सबसे अमीर और फेमस धार्मिक स्थलों में आता है। चलिए आपको इस मंदिर की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।
3/6
Photo Credit: ANI, PTI
Share
अगर मंदिर की आय के साधनों की बात करें तो इसका बड़ा हिस्सा दर्शन करने आने वाले भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे जैसे आभूषण और नकद दान से आता है।
4/6
Photo Credit: ANI, PTI
Share
मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था संभालने वाले संस्था तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा समय-समय पर इसकी आय व खर्चों को सार्वजनिक किया जाता है।
5/6
Photo Credit: ANI, PTI
Share
बता दें कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) हर साल इस मंदिर की आय और बजट पेश करता है। वहीं, टीटीडी की रिपोर्ट्स के मुताबिक तिरुपति मंदिर की संपत्ति 2.5 लाख करोड़ है।
6/6
Photo Credit: ANI, PTI
Share
अगर साल 2022 से 2023 की रिपोर्ट्स देखें तो उस साल मंदिर की कुल आय लगभग 3,300 रुपए करोड़ थी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पूरे देशभर में 960 स्थानों पर रियल एस्टेट है जोकि 7126 एकड़ में फैली हुई है।


Click it and Unblock the Notifications