Home / Photos
kajol birthday: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं काजोल, फिल्मों के अलावा इस तरह से भी करती हैं छप्पर फाड़ कमाई
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को इस कदर दीवाना बनाया हुआ है कि लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं। एक्ट्रेस इन दिनों भले ही किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन फिर भी करोड़ों की कमाई करती हैं। आज काजोल अपना 50वां बर्थडे मना रही है। उनके इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं आखिर वो कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
बी-टाउन में जब भी फेवरेट कपल का नाम आता है तो इस लिस्ट में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल देवगन का नाम टॉप पर आता है। दोनों कपल गोल्स देते हैं। दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में लोगों का मनोरंजन कर रहीं एक्ट्रेस काजोल आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। उनके इस जन्मदिन पर आज हम आपको बताएंगे कि वो कितने करोड़ों रुपए की मालकिन हैं। आइए बताते हैं उनकी नेटवर्थ...
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
काजोल देवगन का जन्म आज के दिन यानी 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। वो अभिनेत्री तनुजा और फिल्ममेकप शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। एक्ट्रेस का फैमिली बेकग्राउंड भले ही फिल्मी रहा है, लेकिन उन्होंने एक्टिंग करियर में पहचान अपने दम पर बनाई है।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि एक्ट्रेस काजोल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। इस फिल्म में लोगों को उनकी अदाकारी बेहद पसंद आई थी, जिसके बाद उनके खाते में एक से बढ़कर एक फिल्में आने लगी।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
एक्ट्रेस की हिट फिल्मों की बात करें तो उस लिस्ट में कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कभी खुशी कभी ग़म, फ़ना, कल हो न हो, रब ने बना दी जोड़ी, हलचल, इश्क, बाज़ीगर जैसी फिल्में शामिल हैं।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
इन दिनों भले ही एक्ट्रेस कम फिल्मों में नजर आ रही हैं लेकिन उनकी कमाई की बात करें तो वो अभी भी करोड़ों की मालकिन हैं और आज भी लग्जरी लाइफ जीती हैं। दरअसल एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा साइड बिजनेस से तगड़ी कमाई करती हैं। मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए वो अच्छी-खासी कमाई कर लेती हैं। ये ही नहीं एक्ट्रेस समाजसेवा के कामों में भी एक्टिव रहती हैं।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि काजोल Relief Projects India नाम से एक चैरिटबल ट्रस्ट चलाती हैं, जोकि नवजात और अनाथ बच्चियों के लिए काम करता है। इसके अलावा एक्ट्रेस का खुद का Kay नाम का मेकअप ब्रांड भी है, जिससे वो 2 करोड़ की कमाई करती हैं।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काजोल एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 3 करोड़ और स्टेज शो के लिए 2-3 करोड़ रुपये की मोटी रकम चार्ज करती हैं। बताते चले उनकी टोटल नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications