Home / Photos
सुर्ख लाल साड़ी पहन शिवांगी जोशी ने दिवाली पार्टी में लगाया ग्लैमर का तड़का, एक्ट्रेस की हॉटनेस देखकर दीवाने हुए फैंस
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से फैंस को इस कदर दीवाना बनाया था कि लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी जिसमें शिवांगी जोशी ने रेड कलर की स्टाइलिश साड़ी पहनकर पार्टी में शिरकत की थी। इस दौरान उनका लेटेस्ट लुक इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तबाही मचाने लगा। देखें फोटोज...
1/6
Photo Credit: shivangijoshi18/ Instagram
Share
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हमेशा अपने बोल्ड और स्टनिंग लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं। उनका बोल्ज लुक सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है।
2/6
Photo Credit: shivangijoshi18/ Instagram
Share
अब हाल ही में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने लेटेस्ट लुक्स की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका कातिलाना अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से अपने होश खो बैठे हैं।
3/6
Photo Credit: shivangijoshi18/ Instagram
Share
बता दें कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने रेड कलर की शिमरी लुक में साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।
4/6
Photo Credit: shivangijoshi18/ Instagram
Share
बालों की हाई पोनीटेल बांधकर और साथ ही लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।
5/6
Photo Credit: shivangijoshi18/ Instagram
Share
गले में नेकलेस, कानों में इयररिंग्स और चेहरे पर प्यारी सी स्माइल देकर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने इस लुक पर चार चांद लगा दिए हैं।
6/6
Photo Credit: shivangijoshi18/ Instagram
Share
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया लवर हैं और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी जबरदस्त है।


Click it and Unblock the Notifications