Home / Photos
एक्ट्रेस का 8वें महीने में हुआ मिसकैरेज, डबल उम्र के शख्स से की शादी, बोलीं- 'मां न बनने का कोई अफसोस नहीं'
फिल्मी दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके लव लाइफ के किस्से पूरे जगत में मशहूर हैं। ऐसी ही एक 60 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री हैं जिनकी लव स्टोरी अक्सर लोगों के बीच चर्चाओं में रही हैं। एक्ट्रेस उस वक्त चर्चाओं में आई थीं जब उन्होंने अपने से डबल उम्र के शख्स से शादी की थी। लेकिन एक वक्त उनकी जिंदगी में ऐसा आया जब उनका मिसकैरेज हुआ तब उन्हें काफी गहरा सदमा लगा था। आइए बताते हैं कौन हैं वो एक्ट्रेस...
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
आज जिस बॉलीवुड अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 60 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) हैं। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई हुई रहती हैं, चाहे वो पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ वो हमेशा लोगों के बीच लाइमलाइट बटौरती रहती हैं।
2/6
Photo Credit: PTI
Share
बताते चलें कि सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी तब चर्चा में आई थी जब वो 22 साल की थीं और उन्होंने अपनी डबल उम्र वाले शख्स से शादी की थी। हालांकि उन्होंने अपने प्यार के बीच कभी भी एज गेप का अंतर आने नहीं दिया।
3/6
Photo Credit: PTI
Share
दिलीप कुमार और सायरा बानो अच्छे-बुरे समय में एक-दूसरे के साथ रहते थे। जब सायरा बानो को फेम मिलने लगा तो उस समय उनका नाम काफी लोगों से जोड़ा गया और उन्हें काफी विवादों में भी घेरा गया। बता दें कि दिलीप कुमार ने जब सायरा बानो को शादी के लिए प्रपोज किया था तो उन्होंने तुरंत हां कर दी थी।
4/6
Photo Credit: PTI
Share
साल 1966 में सायरा और दिलीप ने शादी कर ली थी। जब दिलीप और सायरा की शादी हुई थी तो उस वक्त एक्ट्रेस 22 साल की थी और दिलीप कुमार 44 साल के थे। दोनों की उम्र में 22 साल का गेप था, जिसके चलते दोनों काफी विवादों में रहे थे।
5/6
Photo Credit: Instagram
Share
कपल की जिंदगी में तब ठहराव आया जब साल 1972 में सायरा बानो प्रेग्नेंट हो गईं, लेकिन 8वें महीने में उनका मिसकैरेज जिसके बाद एक्ट्रेस सदमे में चली गई थीं। दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर के चलते बच्चे की मौत हो गई थी। उस दौरान डॉक्टर ने यह तक कह दिया था कि अब वह कभी मां नहीं बन सकती। लेकिन फिर भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।
6/6
Photo Credit: Instagram
Share
एक्ट्रेस ने अपने बच्चे के खोने पर कहा था कि 'मां न बनने का मुझे कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि साहब दिल से एक बच्चे हैं।' हमारी शादी और एक-दूसरे के साथ रहना मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। बता दें कि लंबी बीमारी के चलते 7 जुलाई 2021 को 98 की उम्र में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया था। अब एक्ट्रेस अकेले ही अपनी जिंदगी बीता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications