Home / Photos
पांचवी क्लास में हुई सगाई, 15 की उम्र में शादी, 17 साल की उम्र में बनी मां, हैरान करने वाली है एक्ट्रेस की कच्ची उम्र की कहानी
बॉलीवुड में गुजरे ज़माने की कई एक्ट्रेसस ऐसी रही हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। उन्हीं में से एक अदाकारा हैं मौसमी चटर्जी, जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया था। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या था?
1/7
Photo Credit: Social Media
Share
सत्तर के दशक में मौसमी चटर्जी बॉलीवुड का नाम ऐसी एक्ट्रेस के फेहरिस्त में शामिल था, जिनकी फीस और कमाई सबसे ज्यादा रही। इंडस्ट्री में मौसमी चटर्जी का करियर लगभग 4 दशक का रहा।
2/7
Photo Credit: Social Media
Share
अपने 4 दशक लंबे करियर में एक्ट्रेस ने 'बालिका वधू', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'अनाड़ी', 'अनुराग', 'कच्चे धागे', 'बेनाम', 'हमशक्ल' और 'मंजिल' जैसी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस का करियर काफी सफल रहा।
3/7
Photo Credit: Social Media
Share
आज हम आपको मौसमी चटर्जी के जीवन से जुड़ी ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो बेहद हैरान करने वाली है। आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी की शादी उस उम्र में हो गई थी जोकि खेल-कूद की होती है। एक्ट्रेस की सगाई उस वक्त हुई जब वह पांचवीं क्लास में थी और 10 साल की उम्र थी. इसके बाद उनकी शादी 15 साल की उम्र में ही हो गई थी।
4/7
Photo Credit: Social Media
Share
इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि वह 17 साल की उम्र मां बन गई थीं। एक्ट्रेस ने कम उम्र में शादी की हैरान करने वाली वजह का भी खुलासा किया था।
5/7
Photo Credit: Social Media
Share
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत कुमार को मौसमी चटर्जी इतनी पसंद थीं कि उनके परिवार से उनका रिश्ता अपने बेटे जयंत के लिए बचपन में ही मांग लिया था। इसी वजह से उनकी सगाई 10 साल की उम्र में हो गई थी।
6/7
Photo Credit: Social Media
Share
मौसमी चटर्जी ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि उनकी शादी 15 साल की छोटी उम्र में क्यों हुई। दरअसल मौसमी की बुआ कैंसर से पीड़ित थीं और उनका कैंसर लास्ट स्टेज में था। इसी वजह से वह मौसमी चटर्जी को शादी के जोड़े में देखना चाहती थीं। एक्ट्रेस के पिता और उनकी बहन (मौसमी की बुआ) में बेहद प्यार था।
7/7
Photo Credit: Social Media
Share
उनके पिता अपनी बहन की आखिरी इच्छा को ना नहीं कह पाए और एक महीने के अंदर ही मौसमी की शादी कर दी गई। उस वक्त उनकी उम्र महज 15 वर्ष की थी। शादी के दो साल बाद 17 साल की उम्र में एक्ट्रेस मां भी बन गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications