Home / Photos
हिना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी फोटोज, फैंस ने पूछा- 'अब तबियत कैसी है?'
टीवी एक्ट्रेस हिना खान बीते कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से गुजर रही हैं। उन्हें तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है और वो आए दिन अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में हिना खान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस ने उनसे सवाल पूछे और साथ ही अल्लाह से उनके लिए दुआ भी की।
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं, लेकिन वो फिर भी डटकर इसका सामना कर रही हैं। फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
2/6
Photo Credit: Instagram
Share
अब हाल ही में हिना खान की लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हुए उनका हाल पूछ रहे हैं।
3/6
Photo Credit: Instagram
Share
इन फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस हिना खान ने व्हाइट कलर का टॉप और ब्लैक कलर की स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें वो एक से बढ़कर एक स्टनिंग अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
4/6
Photo Credit: Instagram
Share
कानों में इयररिंग्स, शॉर्ट हेयर लुक और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस हिना खान ने अपने आउटलुक को बेहद ही क्लासी और एलिगेंट तरीके से कंप्लीट किया है। उनका ये लुक इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है।
5/6
Photo Credit: Instagram
Share
एक्ट्रेस की इस फोटो को देखते ही लोगों ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- उम्मीद करते हैं आप जल्दी ठीक हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा है- चेहरे पर पहले जैसा ग्लो। तीसरे यूजर ने उनसे हाल पूछते हुए लिखा है- अब तबियत कैसी है? ऐसे ही एक के बाद एक कर के लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
6/6
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications