Home / Photos
उसने मुझे अकेले में बुलाया..., 22 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस को झेलना पड़ा कास्टिंग काउच बताया पूरा सच
Asha Negi On Casting Couch: बॉलीवुड, साउथ इंडस्ट्री में अक्सर देखा गया है कि कई सितारों के साथ कास्टिंग काउच हुआ है। हालांकि कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी भी होती हैं जो इसपर खुलकर बात करती हैं। लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी होती हैं जिसे इस बारे में बात करने से भी डर लगता है। उन्हें ऐसा लगता है कही इस मुद्दे पर बात करने से उनका करियर ना खत्म हो जाए। चलिए हम आपको एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिसके साथ 15 साल पहले कास्टिंग काउच का मामला हुआ था।
1/6
Photo Credit: ashanegi/ Instagram
Share
आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आशा नेगी हैं। उन्होंने पवित्र रिश्ता सीरियल में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के बीच अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई थी।
2/6
Photo Credit: ashanegi/ Instagram
Share
एक्ट्रेस ने ना सिर्फ टीवी शो बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म में भी काम किया है। अब हाल ही में एक नामी मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर पूरा सच बताया है। आशा ने कहा कि मैंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में यह सब झेला है।
3/6
Photo Credit: ashanegi/ Instagram
Share
उन्होंने आगे कहा कि जब मैं 20-22 साल की थी तब मेरे साथ ये सब हुआ था। उस समय कॉर्डिनेटर हुआ करते थे , जो हमे काम देते थे। उस दौरान में एक कॉर्डिनेटर से मिली उसने मुझे अकेले में बुलाया। वह मेरा ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहा था। अगर हीरोइन बनना है तो यह सब करना ही पड़ेगा।
4/6
Photo Credit: ashanegi/ Instagram
Share
आशा नेगी ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि जब कॉर्डिनेटर ने ऐसा कहा तो मैंने उनकी गंदी बात पर ध्यान नहीं दिया और कॉम्प्रोमाइज करने से साफ इनकार कर दिया।
5/6
Photo Credit: ashanegi/ Instagram
Share
आशा नेगी ने कहा कि मैंने यह तक सोच लिया था अगर इस इंडस्ट्री में मेरे साथ यह सब होगा तो मुझे एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह उस वक्त काफी ज्यादा डर गई थीं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कॉन्फिडेंट के साथ काम लिया।
6/6
Photo Credit: ashanegi/ Instagram
Share
एक्ट्रेस आशा नेगी ने इसको लेकर एक दोस्त से बात की और फिर उनके दोस्त ने बताया कि यह सब नॉर्मल है। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी ज्यादा जबरदस्त है।


Click it and Unblock the Notifications