Home / Photos
कौन है यह खूबसूरत लड़की, जिसे देख लोगों की फटी रह गईं आंखें! बोले- दिव्या भारती का हो गया पुनर्जन्म?
90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती को कौन नहीं जानता था भला! उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को इस कदर दीवाना बनाया था कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। एक्ट्रेस ने अपने छोटे से करियर में लोगों के बीच नाम कमया था। उनका हर एक अंदाज फैंस को दीवाना बना देता था। भले ही एक्ट्रेस आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें काफी याद करते हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की हूबहू दिव्या भारती जैसी नजर आ रही हैं। चलिए बताते हैं आखिर कौन है दिव्या भारती की हमशक्ल...
1/6
Photo Credit: nisha_official369/ Instagram
Share
सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारी वीडियोज वायरल होती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की हूबहू दिव्या भारती की हमशक्ल लग रही है। हालांकि लोग भी उनकी शक्ल को देखकर सोच में पड़ गए हैं कही ये दिव्या भारती का पुनर्जन्म तो नहीं है? चलिए बताते हैं आखिर कौन है ये खूबसूरत लड़की।
2/6
Photo Credit: nisha_official369/ Instagram
Share
बताते चलें कि वायरल हुए इस वीडियो का इंस्टाग्राम अकाउंट निशा ऑफिशियल के नाम से है। इसमें दिव्या भारती की जैसी दिखने वाली लड़की उनके सबसे चर्चित गाने सात समुंद्र पार गाने में एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं।
3/6
Photo Credit: nisha_official369/ Instagram
Share
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं इस लड़की का हेयरस्टाइल भी बिल्कुल दिव्या भारती के जैसा ही है। उन्हीं की तरह घुंघराले बाल, खूबसूरत आखें, भरा हुआ चेहरा जोकि दिव्या भारती की याद दिला रहा है।
4/6
Photo Credit: nisha_official369/ Instagram
Share
निशा की इन फोटोज को देखने के बाद हर कोई दिव्या भारती को याद करता हुआ नजर आ रहा है। ये ही नहीं दिव्या के चाहने वाले उनकी इन फोटोज पर कॉमेंट करते हुए पूछ रहे है कि यह बताओ आपकी मृत्यु कैसे हुई थी।
5/6
Photo Credit: nisha_official369/ Instagram
Share
दूसरे यूजर ने फोटोज पर कॉमेंट करते हुए लिखा है आपकी खूबसूरत, स्माइल और बाल दिव्या भारती जैसा है। वहीं, तीसरे यूजर ने लिख है- आपका पुनर्जन्म हुआ है क्या?
6/6
Photo Credit: nisha_official369/ Instagram
Share
बता दें कि 19 साल की उम्र में दिव्या भारती अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गई थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। हालांकि उनकी मौत की खबर को लेकर इंडस्ट्री में दहशत फैल गया और लोगों का उसपर यकिन करना काफी मुश्किल हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications