Home / Photos
सप्ताह के किस दिन पहने कौन से रंग के कपड़े? जानिए रंगों का वो राज जो बदल सकता है आपकी किस्मत!
What Colours to Wear on Each Day of Week: रंग हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। हर रंग के पीछे एक खास ऊर्जा, भावना और ग्रह से जुड़ी शक्ति होती है। भारतीय परंपरा में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवी‑देवताओं और ग्रहों को समर्पित माने जाते हैं। माना जाता है कि हर दिन के अनुसार कपड़ों में सही रंग का चयन किया जाए, तो वह न सिर्फ शुभ फल देता है बल्कि मन और शरीर पर भी सकारात्मक असर डालता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सप्ताह के हर दिन कौन‑सा रंग पहनना शुभ होता है और उसके पीछे क्या है मान्यता...
1/7
Photo Credit: Meta AI
Share
रविवार को पहनें लाल या केसरिया रंग: रविवार सूर्य देव का दिन माना जाता है। इस दिन लाल या केसरिया रंग पहनना शुभ होता है। यह रंग ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। लाल कपड़े पहनने से आत्मबल बढ़ता है और दिन बेहतर बीतता है।
2/7
Photo Credit: Meta AI
Share
सोमवार को सफेद या हल्के नीले रंग का करें चयन: सोमवार को चंद्रमा का दिन माना जाता है। इस दिन सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है। ये रंग मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और सुकून देने वाले माने जाते हैं। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह रंग बेहद फायदेमंद होता है।
3/7
Photo Credit: Meta AI
Share
मंगलवार को पहनें लाल या गुलाबी रंग: मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है जो साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास से जुड़ा होता है। इस दिन लाल या गहरे गुलाबी रंग के कपड़े पहनने से निर्णय क्षमता बेहतर होती है और अंदर से ऊर्जा मिलती है।
4/7
Photo Credit: Meta AI
Share
बुधवार को हरा रंग पहनना लाएगा ताजगी और तरक्की: बुधवार को बुध ग्रह का दिन माना गया है जो बुद्धि और व्यापार से जुड़ा है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। हरा रंग जीवन में नई ताजगी लाता है और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है।
5/7
Photo Credit: Meta AI
Share
गुरुवार को पीला रंग पहनना है बेहद शुभ: गुरुवार बृहस्पति ग्रह का दिन होता है। इस दिन पीले या हल्के नारंगी रंग पहनने से बुद्धि, भाग्य और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। छात्र, शिक्षक और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन और रंग दोनों ही खास माने जाते हैं।
6/7
Photo Credit: Meta AI
Share
शुक्रवार को गुलाबी, सफेद या क्रीम रंग रहेगा उपयुक्त: शुक्रवार को शुक्र ग्रह का दिन माना गया है जो प्रेम, सुंदरता और सुख से जुड़ा होता है। इस दिन सफेद, हल्का गुलाबी या क्रीम रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है। ये रंग न केवल मन को प्रसन्न रखते हैं, बल्कि संबंधों में मधुरता भी बढ़ाते हैं।
7/7
Photo Credit: Meta AI
Share
शनिवार को पहनें काला या नीला रंग: शनिवार शनि देव का दिन होता है। इस दिन नीला, गहरा भूरा या काला रंग पहनना शुभ माना जाता है। ये रंग गंभीरता, धैर्य और आत्मनियंत्रण से जुड़े होते हैं। यह दिन मेहनतकश लोगों के लिए खास होता है और ऐसे रंग पहनने से मन स्थिर रहता है।


Click it and Unblock the Notifications