Home / Photos
Herbal Tea: फिटनेस का नया फॉर्मूला, इन 6 हर्बल टी में छिपा है सेहत का खजाना
Herbal Teas: जब सेहत की बात आती है, तो हम अक्सर दवाओं या सप्लीमेंट की ओर भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही ऐसी कई चीजें हैं जो आपकी सेहत को बेहतर बना सकती हैं? इन्हीं में शामिल है है हर्बल टी। ये चाय न सिर्फ स्वाद में खास होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी आयुर्वेदिक टॉनिक से कम नहीं होतीं। आज हम आपको बताएंगे 6 ऐसी हेल्दी हर्बल टी के बारे में, जो रोजाना की जिंदगी में शामिल कर आप खुद को फिट और एनर्जेटिक रख सकते हैं।
1/6
Photo Credit: Meta AI
Share
तुलसी की चाय : तुलसी की पत्तियों से बनी चाय शरीर में रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है। यह सर्दी, जुकाम और गले की खराश में फायदेमंद होती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
रेसिपी: 1 कप पानी में 5-7 तुलसी की पत्तियां डालकर 5 मिनट तक उबालें, छानकर गरम-गरम पिएं।
2/6
Photo Credit: Meta AI
Share
अदरक की चाय: अदरक की चाय पेट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। यह गैस, अपच और सूजन जैसी दिक्कतों में राहत देती है। सर्दियों में इसे पीने से शरीर को गर्मी भी मिलती है।
रेसिपी: 1 कप पानी में आधा इंच अदरक कद्दूकस करके उबालें, स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिलाएं और पिएं।
3/6
Photo Credit: Meta AI
Share
ग्रीन टी: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।
रेसिपी: गर्म पानी में ग्रीन टी बैग या पत्तियां 2-3 मिनट तक डालें, छानें और बिना चीनी के सेवन करें।
4/6
Photo Credit: Meta AI
Share
दालचीनी की चाय: दालचीनी की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित रखती है।
रेसिपी: 1 कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या एक टुकड़ा दालचीनी डालकर उबालें और छानकर पिएं।
5/6
Photo Credit: Meta AI
Share
कैमोमाइल टी: कैमोमाइल फूलों से बनी चाय दिमाग को शांत करने में मदद करती है। यह तनाव और बेचैनी को कम करके अच्छी नींद लाने में सहायक होती है।
रेसिपी: गर्म पानी में 1 कैमोमाइल टी बैग या सूखे फूल डालें, 3 मिनट ढककर रखें, फिर छानकर रात को पिएं।
6/6
Photo Credit: Meta AI
Share
पुदीने की चाय: पुदीने की चाय दिनभर की थकान दूर करने और मूड फ्रेश करने में मदद करती है। यह सिरदर्द, पाचन की दिक्कत और मुंह की बदबू में भी राहत देती है।
रेसिपी: 2 कप पानी में 10-12 पुदीने की पत्तियां डालें, 5 मिनट तक उबालें, छानें और नींबू की कुछ बूंदें डालें।


Click it and Unblock the Notifications