Home / Photos
Republic Day Rangoli Design: इस गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये सुंदर तिरंगे वाली रंगोली डिजाइन, लोग भी करेंगे तारीफ
Republic Day Rangoli Design 2025: आज पूरा देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह हर साल इस दिन मनाया जाता है। बता दें कि 26 जनवरी 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन पूरे देश को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। वहीं, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज में भी लोग देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम रखते हैं। ऐसे में रंगोली भी बनाते हैं अगर आप भी इस खास मौके पर रंगोली बनाने के लिए सोच रहे हैं तो आपके लिए हम तिरंगे से बने कुछ खास डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।
1/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
आज पूरा भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर लोग अपने स्कूल, कॉलेज और सोसाइटी में रंगोली डिजाइन बनाते हैं। कई सारी जगह इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए रंगोली कॉम्पिटिशन भी रखा जाता है। अगर आप भी रिपब्लिक डे के खास अवसर पर रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं।
2/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
ये बेहद सिंपल और ईजी डिजाइन है। इसे बनाने के लिए सफेद, हरे, नारंगी, ब्लू कलर का इस्तेमाल होगा। सबसे पहले त्रिकोण शेप में चॉक से बॉर्डर बना लें। इसके बाद रंगोली के कलर से बॉर्डर को कवर कर लें और फिर अंदर तिरंगे की शेप में डिजाइन देकर रंगोली को रंग से कवर कर लें। यह रंगोली भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
3/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
अगर कुछ डिफरेंट रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रहे हैं तो फ्लोर रंगोली बना सकते हैं। इसे पूरा बनने के बाद बॉर्डर के साइड में तिरंगा लगाकर इसे अच्छे से सजा दें। यह डिजाइन भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
4/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
अशोक चक्र के आकार की इस रंगोली डिजाइन को भी आप बना सकते हैं। इसे चाहे तो अपने हिसाब से छोटी बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने में आपको समय भी कम लगेगा।
5/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
अगर आपके पास समय कम है तो इस रंगोली डिजाइन से आप सिर्फ बीच में बना हुआ तिरंगा भी बना सकते हैं। यह सिंपल डिजाइन को बनाने में समय भी कम लगेगा। केवल 15 मिनट में यह डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा।
6/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
अगर आपको फूल पसंद है तो आप फूलों से बनी रंगोली भी बना सकते हैं। ग्रीन और व्हाइट कलर से गोल रंग का आकार बनाकर नारंगी रंग के फूलों से बॉर्डर को कवर कर सकते हैं। यह डिजाइन भी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications