Home / Photos
Evening Bulletin: दिनभर की बड़ी खबरें, एक ही जगह...एक क्लिक पर देखें यहां
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/6
Photo Credit: One India
Share
दिनभर की बड़ी घटनाओं और खबरों से रहिए रूबरू। हम बताएंगे आपको सोमवार की दिनभर की बड़ी खबरें।
2/6
Photo Credit: One India
Share
भोपाल गैस कांड के कचरा निपटान मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, मध्यप्रदेश सरकार, मध्यप्रदेश पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड को नोटिस जारी किया है। याचिका में कहा गया कि इस कचरे से इलाके में विकिरण का खतरा हो सकता है।
3/6
Photo Credit: One India
Share
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान को लेकर बीते कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आए थे। अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने रणवीर इलाहाबादिया और अन्य की पर्सनल सुनवाई के किया नई तारीखों का ऐलान कर दिया है।
4/6
Photo Credit: PTI
Share
प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ मेला चल रहा है। वहीं, आज 12 बजे तक 75.92 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
5/6
Photo Credit: One India
Share
दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सरकार ने वापसी की है। वहीं, अब दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख का भी ऐलान हो गया है। बता दें कि 20 फरवरी को 4.30 बजे दिल्ली के अगले सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि यह शपथ ग्रहण का आयोजन दिल्ली के राम लीला मैदान में होगा।
6/6
Photo Credit: One India
Share
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। दोपहर में गर्मी और रात को लोगों का ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications