Home / Photos
Evening Bulletin: दिनभर की बड़ी खबरें, एक ही जगह...एक क्लिक पर देखें यहां
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/6
Photo Credit: One India
Share
दिनभर की बड़ी घटनाओं और खबरों से रहिए रूबरू। हम बताएंगे आपको रविवार की दिनभर की बड़ी खबरें।
2/6
Photo Credit: One India
Share
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में शनिवार रात भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिकर लोगों के घायल होने की खबर है। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस ने रविवार को शुरू कर दी है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के तहत यह पता लगाया जाएगा कि आखिर भगदड़ मचने का कारण क्या था।
3/6
Photo Credit: One India
Share
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया।
4/6
Photo Credit: PTI
Share
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज रविवार को छुट्टी होने के कारण जबरदस्त भीड़ लगी हुई है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जायजा लेने के लिए प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण किया।
5/6
Photo Credit: PTI
Share
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी-तमिल संगम-3.0 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लगातार तीसरे वर्ष इस कार्यक्रम को आयोजित करने की प्रेरणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
6/6
Photo Credit: PTI
Share
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों फरवरी के मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। दिन में धूप और रात में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 19-20 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।


Click it and Unblock the Notifications