Home / Photos
Evening Bulletin: दिनभर की बड़ी खबरें, एक ही जगह...एक क्लिक पर देखें यहां
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/6
Photo Credit: Social Media
Share
दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों से आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुलाकात की। अरविंदर लवली, शिखा राय सहित बीजेपी के 8 विधायक इस बैठक में मौजूद रहे।
2/6
Photo Credit: Oneindia
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेरिस AI समिट की सह-अध्यक्षता की और अपना अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने कहा कि "हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट है, AI दूसरी तकनीकी से अलग है। इसके अलावा पीएम ने इस बता पर जोर दिया कि AI से नौकरियां जाने की बात भ्रम है।
3/6
Photo Credit: Social Media
Share
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब से CM भगवंत मान सहित अन्य विधायकों के साथ बैठक की। बैठक से यह बात निकल कर आई कि वहां भगवंत मान ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे और CM बने रहेंगे।
4/6
Photo Credit: Oneindia
Share
दिनभर की बड़ी घटनाओं और खबरों से रहिए रूबरू। हम बताएंगे आपको मंगलवार की दिनभर की बड़ी खबरें।
5/6
Photo Credit: PTI
Share
महाकुंभ 2025 में प्रयागराज संगम पर आज भी भारी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचे। महाकुंभ में अबतक 43 करोड़ से अधिक लोग पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
6/6
Photo Credit: Oneindia
Share
अखिलेश यादव ने आज संसद में एक बार फिर महाकुंभ में हुई भगदड़ का मामला उठाया। अखिलेश यादव ने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर सरकार ने अबतक भगदड़ में हुई मौतों की सही संख्या क्यों नहीं बताई है?


Click it and Unblock the Notifications