Home / Photos
Evening Bulletin: दिनभर की बड़ी खबरें, एक ही जगह...एक क्लिक पर देखें यहां
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/6
Photo Credit: File Photos
Share
दिनभर की बड़ी घटनाओं और खबरों से रहिए रूबरू। हम बताएंगे आपको बुधवार की दिनभर की बड़ी खबरें।
2/6
Photo Credit: Social Media
Share
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज डेंगू पर बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री के साथ इस अहम बैठक में स्वास्थ्य सचिव के अलावा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
3/6
Photo Credit: File Photos
Share
मुंबई बर्ली हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मिहिर को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी।
4/6
Photo Credit: File Photos
Share
मुंबई बर्ली हिट एंड रन मामले में आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह पर शिंदे गुट की शिवसेना ने एक्शन लिया है। राजेश शाह को शिवसेना पद से हटा दिया गया है। राजेश शाह उपनेता के पद पर कार्यरत थे।
5/6
Photo Credit: File Photos
Share
दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में CM अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार द्वारा दाखिल की गई जमानत याचिका पर आज कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया।
6/6
Photo Credit: Social Media
Share
रूस दौरे के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। जहां पहुंच कर आज पीएम ने ऑस्ट्रिया चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम ने X पर लिखा, "चांसलर कार्ल नेहमर के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई। ऑस्ट्रिया की यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि कई दशकों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अद्भुत देश का दौरा कर रहा है। यह वह समय भी है जब हम भारत-ऑस्ट्रिया मित्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications