DOD Awards 2022: White Rivers Media को मिला डिजिटल एजेंसी ऑफ द ईयर अवार्ड
ड्राइवर्स ऑफ डिजिटल अवार्ड्स 2022 और vIdea अवार्ड्स 2023 में इंडस्ट्री के दिग्गजों का जमावड़ा नजर आया। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार और ट्रॉफियां दी गईं।

Inkspell के मेफेस्ट के दौरान ड्राइवर्स ऑफ डिजिटल अवार्ड्स 2022 और vIdea अवार्ड्स 2023 में इनोवेशन और क्रिएटिविटी सबसे आगे रही। इसमें निष्ठा अरोड़ा को डिजिटल मार्केटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, निखिल तनेजा को DOD में डिजिटल पर्सन ऑफ द ईयर और vIdea में वीडियो लीडर ऑफ द ईयर ट्रॉफी मिली।
दोनों इवेंट ने उन संगठनों और व्यक्तियों को पहचाना और सम्मानित किया, जिन्होंने बिजनेस ग्रोथ हासिल करने और वैश्विक चुनौतियों को हल करने के लिए डिजिटल और ऑटोमेटेड प्रॉसेस की ताकत का लाभ उठाया है। ड्राइवर्स ऑफ डिजिटल अवार्ड्स 2022, नौ प्रमुख श्रेणियों के तहत आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े जूरी के सदस्यों की प्रभावशाली मौजूदगी रही। इस इवेंट की थीम 'पॉसबिलिटी अहेड' थी, जिसने रणनीतिक मार्केटिंग में फिट होने वाली क्रिएटिविटी, डेटा और रेवेन्यू टैंजेंट में तालमेल बिठाने के लिए संवाद का नया रास्ता खोल दिया। इस वर्चुअल इवेंट में इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ एक्सपर्ट के साथ शानदार चर्चा हुई, जिससे इस बात की पूरी जानकारी मिल पाई कि कैसे बिजनेस लीडर्स और मार्केटर्स गला-काट प्रतियोगिता और अनगिनत मार्केटिंग विकल्पों के इस युग में ब्रांड्स के लिए प्रभावी तरीके से बिजनेस ग्रोथ हासिल कर सकते हैं। सुचिर भटनागर (बीडी फिनटेक एंड स्टार्ट अप्स ऑफ अमेजन वेब सर्विसेज (AWS)) और सचिन वशिष्ठ (सीएमओ ऑफ Paisabazaar.com) ने श्रोताओं को 'ग्रोथ एट ऑल कॉस्ट माइंडसेट'- इट्स फीजिबिलटी इन फिनटेक विषय पर जानकारी से भरी ज्वलंत चर्चा में बांधे रखा।
इस कार्यक्रम में DOD अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की घोषणा की गई। विभिन्न श्रेणियों के विजेता रहे: ऑडी, टीवीएस क्रेडिट, मनी कंट्रोल, कोम्विवा, जियो, CCAvenues,कोर्टेवा, टीएमडबल्यू, सिप्ला, Moes-art,ब्रिजस्टोन स्टर्डो, Watconsult,फिनकेयर,आईआईएफएल, एसबीआई कार्ड, एचडीएफसी बैंक, Kinnect,अमेजन, Schbang, Alpenliebe,Servier India,बेनजेन डिजिटल, जोश, Applabs Media,कोलंबिया पेसिफिक कम्युनिटीज, बिग ट्रंक, जी बांग्ला, अडाणी, व्हर्लविंड, डेल,Timeus,हैप्पीडेंट, आईसीसीआई डायरेक्ट, एजीएस, आईटीसी, सनफीस्ट, सेंटर फ्रूट, ट्रेड इंडिया, बिग बॉस, एमटीवी, एआरएम वर्ल्डवाइड, शार्क टैंक, ब्लिंकिट, टाटा एआईए, सोनी लाइव, टेलीपरफॉर्मेंस, मैकडॉनल्ड्स, Xapads मीडिया,मैडिसन मीडिया, फ्लिपकार्ट, mCanvas, Hershey,डब्ल्यूआरएम, होंडा, अमेजन मिनी टीवी, मोगलिक्स, सर्ववेल, पेसेंस, Pivot Root, टाटा Neu, Xerxes,ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स, रोबोक्रेज, इंटेंट फार्म, Manyavar,बैंक ऑफ बड़ौदा, प्योरटेक डिजिटल, अर्बन कंपनी, सेवलॉन, Freyr Digital,टाटा टेली बिजनेस सर्विसेज, योगेन पारिख ऑफ एस्ट्रल पाइप्स, निखिल तनेजा, साहिल गंडोत्रा, निष्ठा अरोड़ा, केविन ली, साहिल श्रीवास्तव, eNXT,Yuvaa,मैडिसन इंडिया, आर्ट ई मीडियाटेक, Gdiz,Amuratech,Dentsu,कंटेंट एडवाइजरी ग्रुप, वाइकॉम18 और Pixelatedegg.
vIdea अवार्ड्स 2023 ने दुनिया भर के सबसे असाधारण विचारों का जश्न मनाया। इनोवेटिव और अभूतपूर्व विचारों को पहचानना और उनका सम्मान किया। जो इंडस्ट्री में क्रांति ला सकते हैं और वैश्विक चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। वर्चुअल इवेंट में अंकुर दासगुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट -कंटेंट, एआरएम वर्ल्डवाइड) और गौरव शुक्ला (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया) द्वारा 'द राइज ऑफ इंटरएक्टिव वीडियो: एक्सप्लोरिंग द अपॉर्चुनिटीज एंड चैलेंजेज' विषय पर एक शानदार चर्चा देखी गई।
इस कार्यक्रम में पुरस्कारों के लिए जिन मूल श्रेणियों को शामिल किया गया उनमें वीडियो मार्केटिंग - मीडिया से जुड़ी (ऑफलाइन), वीडियो मार्केटिंग - डिजिटल सेक्टर से संबंधित, वेबसाइट और ऐप वाले वीडियो, वीडियो इनेबलर, Genre,एपेक्स और लीडरशिप को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के कुछ प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ लाया गया। इन क्षेत्रों में मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पर्यावरण और सोशल इंपैक्ट भी शामिल हैं। विजेताओं का चुनाव जजों के एक सम्मानित पैनल ने किया।
विभिन्न श्रेणियों में vIdea अवार्ड्स 2023 के विजेता हैं: एचडीएफसी सिक्योरिटीज, टाटा प्ले, Chimp&Z,अडाणी स्पोर्ट्सलाइन, Yuvaa,अमेजन मिनी टीवी, Alpenliebe, Schbang,लंदन डेयरी, White Rivers Media, Heshey, Lowe Lintas,ब्रिजस्टोन स्टर्डो, सिप्ला, डॉलर ग्लोबल, mCanvas,कोर्टेवा, टीएमडब्ल्यू, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सारेगामा, टाइम्स इंटरनेट,&TV, मोग्लिक्स , कोलंबिया पेसिफिक कम्युनिटीज, वॉलनट फोक्स, Confluencr,आर्ट ऑफ लिविंग, आर्ट ई मीडियाटेक, द कश्मीर फाइल्स, एयरटेल, Thoughtcom,निखिल तनेजा, टाटा टेली, जी बांग्ला, थॉमस कुक इंडिया, लॉजिकसर्व डिजिटल, Dentsu और Watcons.
दोनों कार्यक्रमों को जिन प्रमुख भागीदारों का सहयोग मिला उनमें ग्लोबल ट्रेंड्स फोरम, इंडिया क्रिएटिव इंडस्ट्रीज काउंसिल, Kenscio,वन इंडिया, द प्रिवैलेंट इंडिया, ईडी टाइम्स, 24 फ्रेम्स डिजिटल, रेडियो सिटी और जोश एप शामिल हैं। इन कार्यक्रमों ने प्रतिभागियों को निवेशकों, उद्यमियों, इंडस्ट्री के अगुवा व्यक्तियों और अन्य समान विचारधारा वाले लोगों के साथ नेटवर्किंग के मौकों के अलावा सीखने, जुड़ने और कुछ नया करने के लिए अद्वितीय अवसर उपलब्ध कराए।
इन दोनों कार्यक्रमों का आयोजक Inkspell Media है। यह बिजनेस लीडरों के बीच सामयिक चर्चाओं, दिग्गजों और विशेषज्ञों की ओर से दिए जाने वाले मुख्य भाषणों, समकक्षों के साथ नेटवर्किंग, सीखने और विकास की पहल के साथ-साथ पुरस्कार कार्यक्रमों को संचालित करता है। इसके साथ ही यह इंडस्ट्री पर प्रभाव डालने वाले बड़े कॉर्पोरेट बैठकों के आयोजन में भी माहिर है। इंडस्ट्री के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की टीम 'ब्रिंगिंग द निच टू द मेनस्ट्रीम' की विचारधारा से एक साथ बंधी हुई है। यह ऑर्गेनाइजेशन की पूरी कम्युनिटी को नए विचारों और अवधारणाओं को समझने और उन्हें प्रासंगिक सर्वोत्तम कार्यप्रणाली को अपनाने में मदद करती है।
Inkspell Media के बारे में:
Inkspell Media इंडस्ट्री से जुड़े प्रभावकारी कार्यक्रमों और कॉर्पोरेट मीटिंग को संचालित करने में माहिर है। इसमें बिजनेस लीडरों के बीच प्रासंगिक चर्चा, दिग्गजों और विशेषज्ञों की ओर से दिए जाने वाले मुख्य भाषणों, सहयोगियों और समकक्षों के बीच नेटवर्किंग के अलावा सीखने और विकास की पहल के साथ अवार्ड कार्यक्रम जैसे इवेंट शामिल हैं। इंडस्ट्री के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की हमारी टीम 'ब्रिंगिंग द निच टू द मेनस्ट्रीम' की विचारधारा से एक साथ बंधी हुई है। हमारे समृद्ध सत्रों के माध्यम से वक्ता और प्रचारक इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल डिसरप्शंस , गो-टू-मार्केट रणनीतियों और विकास के रोडमैप पर जानकारी और पूरी बात साझा करते हैं, जिससे ऑर्गेनाइजेशन की पूरी कम्युनिटी को अनूठे विचारों और अवधारणाओं को समझने और उन्हें सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली को प्रासंगिक रूप से अपनाने में मदद मिलती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications