बेटी पैदा हुई तो पति ने शुरू किया महिला का उत्पीड़न, संदिग्ध हालात में हुई मौत

कन्नौज। कन्नौज में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण जहर बताया गया है। वहीं, लोगों का कहना है कि महिला के बेटी पैदा होने के बाद से पति परिवार के साथ उसका उत्पीड़न करता था। ससुरालियों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी।

2012 में हुई थी शादी

2012 में हुई थी शादी

औरैया जनपद के दिबियापुर के फफूंद निवासी मंगल सिंह उर्फ सुरेश कुमार ने 12 मई 2012 को 32 वर्षीय बेटी आरती प्रजापति की शादी सदर कोतवाली के तेरामल्लू गांव निवासी महेंद्र कुमार से की थी। 2014 में आरती को एक बेटी वैष्णवी हुई। सोमवार की शाम आरती की हालत बिगड़ गई। उसकी नाक से खून निकलने लगा। महेंद्र कुमार उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, ​जहां उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई।

ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

आरती की मौत की सूचना पर पिता मंगल सिंह और भाई हेमराज परिवार के साथ गांव पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मंगल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच साल की वैष्णवी होने के बाद भी पति महेंद्र और परिवार के लोग बेटी होने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। सोमवार शाम को महेंद्र ने परिवार के साथ मिलकर आरती की हत्या कर दी। यह लोग शव छोड़कर भाग गए। गांव वालों की सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा मिला।

जहर खाने से मौत की पुष्टि

जहर खाने से मौत की पुष्टि

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसमें जहर के असर से मौत की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। मृतका के भाई का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। वहीं, ससुरालपक्ष का कहना है कि मामूली विवाद के बाद आरती ने घर में रखी सल्फास खा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि हत्या का आरोप लगाकर मृतका के पिता ने तहरीर दी है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+