विदिशा जिले में सिरोंज विधानसभा BJP का गढ़, यहां बीजेपी को टक्कर देना कांग्रेस को चुनौती
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में सिरोंज विधानसभा विदिशा जिले के अधीन आती है, जबकि यह सागर लोकसभा के क्षेत्र का हिस्सा है। सिरोंज विधानसभा भाजपा का गढ़ है। भाजपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा यहां से लगातार 1993 से 2008 तक जीतते रहे। कांग्रेस को इस सीट पर कब्जा करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ेगी।

सिरोंज और लटेरी तहसील शामिल
सिरोंज विधानसभा में विदिशा जिले की सिरोंज तहसील और लटेरी तहसील के करीब 300 से अधिक गांव शामिल हैं। विधानसभा के अधीन सवा दो सौ से अधिक मतदान केंद्र हैं। वहीं यह इलाका सागर जिले की बीना और शमशाबाद विधानसभाओं से सटा है।
दो लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
सिरोंज विधानसभा में बीते चुनाव में भाजपा को 83 हजार 617 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 48 हजार 883 वोट मिले थे। इस विधानसभा में वर्तमान में 2 लाख से अधिक मतदाता प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। इसमें करीब 92 हजार से अधिक महिला व 1 लाख 8 हजार के आसापास पुरुष वोटर शामिल हैं।
विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा से कब-कौन, किस पार्टी के विधायक जीते
1957 मदन लाल, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा
1962 मदन लाल, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा
1967 मंगल सिंह रघुवंशी, जनसंघ Sangh
1972 आईखान, तरजी मशरीकल, कांग्रेस
1977 शरीफ मास्टर, जनता पार्टी
1980 राधारमन भार्गव, भाजपा
1985 गोवर्धन उपाध्याय, काग्रेस
1990 भवानी सिंह, भाजपा
1993 लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा
1998 लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा
2003 लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा
2008 लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा
2013 गोवर्धन उपाध्याय, काग्रेस
2018 उमाकांत शर्मा, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications