Vidisha Lok Sabha Chunav: ग्राम जैत में शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ किया वोट, मतदान से पहले की पूजा

Madhya Pradesh Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव 2024 में लोकसभा सीट के लिए परिवार के साथ वोट डालने सीहोर के ग्राम जैत पहुंचे। जहां उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बता दे शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र से ही भाजपा प्रत्याशी हैं और उनके सामने कांग्रेस से पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

Shivraj Singh Chauhan along with his family casted his vote for Lok Sabha elections in village Jait

विदिशा के भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह गांव जैत में वोट डालने से पहले पूजा की। उनके परिवार सहित वोट डालने पहुंचे। गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले दो चरणों के परिणामों को देखते हुए इस बार वोटिंग पर्सेंटेज को बढ़ाने का प्रयास है। चुनाव आयोग ने 20,456 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें 5,744 संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। पोलिंग टीम में करीब 81,000 कर्मचारी हैं।

Recommended Video

    ग्राम जैत में शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ किया वोट, मतदान से पहले की पूजा
    Shivraj Singh Chauhan along with his family casted his vote for Lok Sabha elections in village Jait

    मैं प्रेम की लहर में सवार रहा हूं

    पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, माताओं, बहनों का आशीर्वाद मेरे लिए देवी का आशीर्वाद है। ये चुनाव मेरे लिए अद्भुत रहा है, इस चुनाव में, मैं प्रेम की लहर में सवार रहा हूँ। मेरी बहनों का माताओं का, भांजे-भाँजियों का बुजुर्गों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद अद्भुत था। जहां भी मैं चुनाव प्रचार के लिए गया बहनों ने मेरी आरती उतारी और अपनी साड़ी के पल्ले से 10-5 रुपए निकाल कर मुझे चुनाव लड़ने के लिए दिए। बच्चों ने मुझे गुल्लकें भेंट की, बुजुर्गों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया। ये सब कुछ अद्भुत है और मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूँ कि, जिसको ऐसी बहनों का इतना प्यार और आशीर्वाद मिलता है, वरिष्ठ-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है और बच्चे तो मेरे भांजे-भांजी हैं मुझसे लिपट जाते हैं अद्भुत है ये सब कुछ मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूँ। लोकतंत्र में जनता ही भगवान है। जनता के बीच जाकर आशीर्वाद लेना हमारा कर्तव्य है। बहन और भाई के संबंध पदों से नहीं बंधे होते ये दिलों के रिश्ते हैं, आत्मा के रिश्ते हैं, जो कभी बदलते नहीं हैं।

    मतदान, लोकतंत्र की आत्मा है

    पूर्व मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि, मैं सभी बहनों और भाइयों, भांजे-भांजियों से यही अपील करता हूं कि, चुनाव लोकतंत्र का महा उत्सव है, और वोट डालना लोकतंत्र के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है। इसलिए वोट जरूर डालें। सबसे पहले मतदान करें बाद में कोई और काम करें। मेरी सभी से अपील है, हर एक भाई और बहन मतदान जरूर करें। यह अद्भुत चुनाव है। जनता ने मुझे असीम प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद इस चुनाव के प्रचार के दौरान दिया है। ये मेरा नहीं जनता का चुनाव है और जनता ही लड़ रही है और जनता ही आशीर्वाद दे रही है। मैं और जनता एक है, हम एक परिवार, मैं जनता का सेवक हूं, जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। मैं भगवान की पूजा मानकर, जनता की सेवा करता रहूंगा।

    मंगलवार को सुबह 7 बजे से, विदिशा लोकसभा में 310 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। भोजपुर क्षेत्र से 2 लाख 61 हजार 9 सौ 86 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें 1 लाख, 26 हजार, 93 महिलाएं, 1 लाख 35 हजार, 8 सौ 47 पुरुष और 12 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों में 86 संवेदनशील हैं, और यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। महिलाओं के लिए विशेष 10 सखी बूथ बनाए गए हैं।

    इसके अलावा, 5 आदर्श बूथ भी तैयार किए गए हैं, जहां बैठक, पानी, और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे। इसके लिए, 8 हजार युवा और 80 वर्ष के 3 हजार मतदाता तैयार हैं।

    भोजपुर में 310 मतदान केंद्रों पर मतदान

    भोजपुर में 310 मतदान केंद्रों पर 2,61,952 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1,35,847 पुरुष और 1,26,093 महिलाएं हैं, समेत ही 12 अन्य मतदाता भी हैं। जेंडर रेशो 928, ईपी रेशो 68.08, पीडब्ल्यूडी मतदाता 3315, 18 से 19 वर्ष के 8402 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3130 मतदाता, और 109 सर्विस मतदाता हैं।

    मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, 310 पोलिंग बूथों पर 1364 कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनमें 308 महिलाएं और 1056 पुरुष हैं। इनमें शिक्षा विभाग राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।

    ओबेदुल्लागंज एसडीओपी श्रीमती शीला सुराना ने बताया कि 310 मतदान केंद्र बड़ी बेगामगंज और ओबेदुल्लागंज सबडिवीजन में हैं। इसमें ओबेदुल्लागंज सबडिवीजन में 193 थानों में 44 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सभी संवेदनशील बूथों पर सेंट्रल आर्म्ड फोर्स के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

    तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर लोकसभा चुनाव

    मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। चुनावी मैदान में कुल 127 प्रत्याशी हैं। एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता वोट करेंगे।

    कई शहरों में, जैसे कि भोपाल, रायसेन, शिवपुरी, बैतूल, और अन्य, सुबह 7 बजे से पहले ही वोटरों की कतारें लग गईं। भिंड के एक गाँव में रोड निर्माण के अभाव में नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। मुरैना में, कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में मतदान किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+